पंजाब में चुनावी हलचल तेज:मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- मैं यहां किसानों की सेवा करने के लिए आया हूं

मोहाली6 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट से बाहर निकलते मंत्री शिवराज चौहान - Dainik Bhaskar
एयरपोर्ट से बाहर निकलते मंत्री शिवराज चौहान

पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा भी पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के दौरे लगातार बढ़ रहे हैं। मंत्री

.

उन्होने कहा कि जब भी मैं पंजाब की धरती पर आता हूं, तो मेरा हृदय आनंद, प्रसन्नता और श्रद्धा से भर जाता है। गुरु नानक देव जी ने हमें मेहनत करने (किरत करो), ईश्वर का नाम जपने (नाम जपो) और अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटने (वंड छको) की शिक्षा दी है। यह वास्तव में अद्भुत है। मैं यहां किसानों की सेवा करने के लिए आया हूं। बदरपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां हम विभिन्न प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) कर रहे हैं। इनमें से एक 'ग्रीन अमोनिया' पर आधारित है। यदि फसलों में यूरिया के स्थान पर ग्रीन अमोनिया का उपयोग किया जाए, तो यह यूरिया की तुलना में अधिक लाभदायक है, और हम सौर ऊर्जा का उपयोग करके ग्रीन अमोनिया का उत्पादन कर सकते हैं। आज यहां इसी का प्रदर्शन किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत, मैं पंजाब के किसानों को 254 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के स्वीकृति पत्र भी सौंपूंगा। इसके साथ ही हम 'खेत बचाओ अभियान' पर किसानों के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान मोहाली के गांव बदरपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में किसानों को खेती की नई तकनीकों और फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे।

एयरपोर्ट पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां और सुनील जाखड़ से बात करते शिवराज सिंह चौहान
एयरपोर्ट पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां और सुनील जाखड़ से बात करते शिवराज सिंह चौहान

कृषि तकनीक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी

कार्यक्रम के दौरान ग्रीन अमोनिया तकनीक, गेहूं की बिजाई और फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा कृषि तकनीक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और तकनीकों की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री किसानों को संबोधित करेंगे।

पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की ओर से केंद्रीय नेताओं के दौरे को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। कृषि मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में किसानों और खेती से जुड़े मुद्दे राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links