दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन 15 से 19 फरवरी शाम 6 से रात 9 बजे तक एडवर्डगंज गेस्ट हाउस मलोट में होने जा रहा है। कथा का प्रचार-प्रसार मंडी में बड़े जोरों-शोरों से चल रहा है। हर एक गली-मोहल्ले एवं मंदिरों में कीर्तन किए जा रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में संदीप जी के गृह सराभा नगर में कीर्तन किया गया।
इसमें साध्वी हरप्रीत भारती जी ने कथा का संदेश देते हुए कहा कि आज हम अपने जीवन में भागते हैं मन की शांति चाहते हैं, ध्यान लगाना चाहते हैं, लेकिन असल में यह सब हमें तभी मिल सकता है जब हम अपने अंतकरण में जाएंगे । असल शांति बाहर नहीं हमारे भीतर में है। अध्यात्म हमें भीतर जाना सिखाता है। आज हम भीतर ना जाकर बाहर भागते हैं। इसलिए अशांत रहते हैं। मन की शांति की दवा ब्रह्मज्ञान है, जिसको हम भूल चुके हैं । आज हमें जागरुक होने की जरूरत है। कथा में आकर भीतर जुड़कर मन की शांति प्राप्त करें।
साध्वी ने बताया कि पांच दिवसीय भगवान शिव कथा में 16 से 19 फरवरी तक जोधपुर से आयुर्वेदाचार्य आएंगे, जो नाड़ी परीक्षण से हमें हमारे रोग से अवगत कराएंगे और आयुर्वेद दवाई देकर हमें रोगमुक्त करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा का भव्य आयोजन होने से एक दिन पहले 14 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो एडवर्डगंज गेस्ट हाउस से सुबह 10 बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई 1 बजे तक वापस कथा स्थल पहुंचेगी और आप सभी इसमें भाग लेकर भगवान शिव जी के आशीर्वाद को प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.