धर्मशाला के भगसूनाग क्षेत्र में बादल फटने के बाद हुई तबाही में अमृतसर का 31 वर्षीय युवक मनमीत सिंह की मौत हो गई है। वह अपने भाई किरणपाल व चार अन्य दोस्ताें के साथ शनिवार रात ही मेक्लोडगंज के लिए गया था। ऊपरी क्षेत्र में होने के कारण परिवार का किरणपाल के साथ भी संपर्क नहीं हो पा रहा था।
छेहर्टा में रहने वाले लापता मनमीत के पिता शंकर सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि दोनों ही भाई सूफी गायक हैं और सैन ब्रदर्स के नाम से जाने जाते हैं। शनिवार रात दोनों अपने चार दोस्तों के साथ धर्मशाला के लिए निकले थे। सोमवार शाम उनकी बात आखिरी बार किरणपाल के साथ हुई। किरणपाल ने उन्हें जानकारी दी कि सभी दोस्त भाग्सूनाग से थोड़ा ऊपर केरारी लेक के पास गए थे।
गाड़ियां नीचे खड़ी करने के बाद वे सभी ट्रेकिंग करके वहां पहुंचे थे। सुबह के समय बारिश शुरु हुई तो करारी नाले में पानी अधिक हो गया। सभी निकल गए, लेकिन जब मनमीत निकलने लगा तो उसका पैर पत्थर पर पड़ा और वह फिलस गया। इसके बाद से उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। स्थानीय प्रशासन व रेस्क्यू टीम मनमीत को ढूंढने का प्रयास किया। अंत में उसका शव केरारी झील में से मिल गया।
पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
मनमीत शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पिता शंकर सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी का नाम मनप्रीत कौर है और उसके दो बेटे रणबीर व अमितोज है। कल से ही पूरा परिवार सदमे में है और कल से ही सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.