पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आम आदमी पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढ़ा ने कहा है कि भाजपा ने आंदोलनकारी किसानों को पाकिस्तान और चीन का एजेंट बताया है, हम किसानों का अपमान नहीं सहेंगे। राघव सोमवार को मोगा पहुंचे जहां उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान मृत माखन खान और गुरबचन सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के परिजनों की आर्थिक सहायता भी की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
राघव चड्ढ़ा ने कहा कि माखन खान और गुरबचन सिंह अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वो केन्द्र सरकार द्वारा थोपे गए 3 काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। अगर सरकार ने थोड़ी संवेदनशीलता दिखाई होती तो आज इस परिवार के लिए स्थिति कुछ और होती, मोगा में इन घरों में शोक का माहौल नहीं होता। गुरबचन सिंह (80 साल) 3 दशकों से किसान यूनियन के सदस्य थे और पिछले दो महीने से अदानी ग्रुप के साइलो के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। वो रोज अपने गांव वापस आते थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसानों को ले जाकर अदानी के साइलो के बाहर प्रदर्शन करते थे। मोगा में प्रदर्शन करते हुए 30 नवंबर 2020 को उनकी मृत्यु हो गई।
वहीं माखन खान की मृत्यु 14 दिसंबर 2020 को सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान हुई जहां वो 26 नवंबर से लगातार काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। चड्ढ़ा ने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि कोई भी आर्थिक सहायता इन दोनों बहादुर किसानों को तो वापस नहीं ला सकती लेकिन हमने अपनी तरफ से परिवार को भावनात्मक और आर्थिक सहारा देकर उन्हें ये बताया है कि वो अकेले नहीं हैं और ना ही कभी अकेले रहेंगे। आम आदमी पार्टी किसानों के लिए लड़ना बंद नहीं करेगी, हम झुकेंगे नहीं। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि हम किसानों के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगे।
किसानों ने भाजपा नेताओं को भेजा है लीगल नोटिस
राघव चड्ढ़ा ने मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन से जुड़े कुछ अहम ऐलान किए। उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर, जालंधर और संगरूर के 3 किसानों ने गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को लीगल नोटिस भेजे हैं और बिना शर्त किसानों से माफी मांगने और किसानों के खिलाफ बोले गए अपने अपमानजनक शब्द वापस लेने की मांग की है।
लीगल नोटिस के मुताबिक आरोपित बीजेपी नेताओं की ये अपमान जनक टिप्पणियां एक सोची-समझी साजिश है जिससे किसानों को कलंकित कर के इस आंदोलन को बदनाम और कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडा, दलाल और चीन-पाकिस्तान का एजेंट बताया। क्या भाजपा को हमारे देश के किसान आतंकवादी लगते हैं? अब किसान अपमान और गालियां नहीं सहने वाले हैं।
आढ़तियों से भी की मुलाकात
पंजाब सह-प्रभारी ने उन आढ़तियों से भी मुलाकात की जिनके घरों पर आयकर विभाग के छापे हुए थे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के छापे सिर्फ उन लोगों को परेशान करने के लिए है जो केन्द्र सरकार से सवाल कर रहे हैं। पंजाब में आढ़तिया वर्ग किसानों के हितों को समझता है, ये आश्चर्य की बात है कि उनके घरों पर छापेमारी की गई।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.