पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खेती कानूनों को अमल में लाए जाने के बाद ये पहले बड़े चुनाव थे। जिन्होंने लोगों में भाजपा के खिलाफ पाए जा रहे रोष को उजागर किया है, जो पार्टी अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली में आप की मिलीभगत के साथ किसान विरोधी बिल लागू करवाने की जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने पंजाब को तबाह करने के स्पष्ट मंसूबों के साथ किसानों के हकों को
अपने पैरों के नीचे कुचला। शिअद और आप द्वारा बहाए गए मगरमच्छ के आंसू और ड्रामेबाजी को राज्य के लोगों ने पार्टियों को करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वार्डों में आज़ाद उम्मीदवारों से भी पीछे रह गईं। 2015 के मुकाबले कांग्रेस मजबूत स्थित रही।
लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जनता के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा
मशीनरी दुरुपयोग कर कैप्टन खुद को दे रहे शाबाशी : अश्वनी - पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोकतंत्र में आज का दिन सबसे बुरा है, क्यूंकि कांग्रेस ने पूरी ताकत लोकतंत्र की हत्या करने में लगा दी है। निकाय चुनाव परिणाम कांग्रेस की आधिकारिक नैतिक हार को दर्शाते हैं, क्यूंकि कैप्टन तथा उनकी सरकार ने चुनाव में जम कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की, जबकि पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
राज्य चुनाव आयोग बना रबड़ स्टैंप: भगवंत मान - सांसद व आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह मान ने कहा कि चुनाव में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं थी।आम आदमी पार्टी के अधिकतर जीतने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जिला अधिकारियों की मिलीभगत करके रद्द करवाए गए। यह चुनाव पुलिस व जिलों के सिविल अधिकारियोें ने नियमों की धज्जियां उड़ा कर करवाए हैं। आयोग ने केवल एक रबड़ स्टैंप की तरह काम किया।
सरकार ने अफसरों का सहारा ले किया जबरदस्ती, सरकार बनी तो हिसाब लेंगे : हरसिमरत - शिअद सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि हमारे वर्कर्स और उम्मीदवारों ने निकाय चुनावों में कांग्रेस की जोर ज़बरदस्ती का ज़बरदस्त मुकाबला किया। कांग्रेस पार्टी के साथ उन अफसरों को सचेत होने की जरूरत है, जिनका सहारा लेकर कांग्रेस ने ये जबरदस्ती की है। अकाली अध्यक्ष सुखबीर बादल पर गोलियां चलाई जा सकती हैं तो आम कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की सरकार ने क्या-क्या ज्यादतियां की है उसको समझा जा सकता है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.