असम पुलिस ने 850 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तार व्यक्ति पंजाब की AAP सरकार के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर का नजदीकी है। आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू गरीब के रूप हुई है, जिसके कब्जे से 850 किलो गांजा बरामद हुआ।
भाजपा पंजाब ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामद नशा सामग्री की फोटो ट्वीट करते हुए तंज कसा कि बदलाव की बड़ी-बड़ी डींगे मारने वाले आज स्वयं ही बड़े स्तर पर नशा बेच रहे हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस प्रदेश में नशा तस्करी की चेन तोड़ने और लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है।
इसी कड़ी में शनिवार को हर जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ADGP और IGP की सुपरविजन में यह सर्च ऑपरेशन पूरा किया गया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से शुरू तलाशी मुहिम दोपहर 3 बजे तक चली। इसमें SSP समेत हर पद पर आसीन अधिकारी शामिल रहे। अनेकों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.