पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मोहाली नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी एकतरफा जीत हासिल करके सिकंदर बन गई है। कांग्रेस ने 50 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है। आजाद ग्रुप ने 11 और दो निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना खाता भी नहीं खोल पाई। आम आदमी पार्टी, आजाद ग्रुप के साथ गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरी थी।
अब पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के मेयर बनने की चर्चाएं हैं। हालांकि, मेयर का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। शिअद की हार कारण आजाद ग्रुप बना। क्योंकि आजाद ग्रुप ने जो उम्मीदवार बनाए थे, वे शिअद से आए थे। कृषि सुधार कानूनों के विरोध का असर भाजपा पर पड़ा। भाजपा के जो उम्मीदवार जीत के प्रबल दावेदार थे, वे भी जीत नहीं सके।
मोहाली चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जैसे पूर्व मेयर कुलवंत सिंह चुनाव हार गए हैं। वे अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें कांग्रेस के अमरीक सिंह सोमल ने मात दी। कांग्रेस की मीना कौंडल को जीत मिल गई है। भाजपा के दो पूर्व पार्षद हार गए हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद प्रकाशवती हार गई हैं। स्त्री अकाली दल की प्रधान कुलजीत कौर कंग हार गई हैं।
बुधवार को प्रदेश में 7 नगर निगमों की कुल 350 सीटों के चुनाव परिणाम आए थे। इन सीटों में से कांग्रेस ने 271, शिअद ने 33, भाजपा ने 20, निर्दलियों ने 17 और आम आदमी पार्टी ने 9 सीटें जीती। अब मोहाली की 37 सीटें भी कांग्रेस के खेमे में आ गई हैं। ऐसे में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत ने पंजाब के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और इस जीत की वजह है किसान आंदोलन की मुखालफत।
जानिए कौन कहां से जीता
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.