पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पंजाब के फरीदकोट में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली के एक ठेकेदार ने पहले बेटे और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों बच्चों और ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि हॉस्पिटल में पत्नी की हालत गंभीर है। इस खौफनाक कदम की वजह ठेकेदार का कर्जदार हो जाना बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना शहर की गुरु नानक कॉलोनी की है। यहां सुबह 5 बजे पड़ोसियों ने गर कौंसिल में बिजली के ठेकेदार करण कटारिया के घर से गोलियां चलने की आवाज सुनी। लोगों ने उनके घर जाकर देखा तो करण कटारिया उर्फ आशु, उसकी पत्नी, छह वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय बेटी लहूलुहान हालत में पड़े थे। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, दोनों बच्चों की मौत हो गई। पत्नी के चेहरे पर गोली लगे होने के कारण उसे और करण कटारिया को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां करण कटारिया की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे लुधियाना के DMC अस्पताल रेफर कर दिया गया और वहां पहुंचने के बाद करण ने भी दम तोड़ दिया।
पता चला है कि घटना को खुद 38 वर्षीय करण कटारिया ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना घटित हुई उस समय दोनों बच्चे और पत्नी बेड पर सो रहे थे। बेटा, बेटी और पत्नी को एक-एक गोली मारने के बाद करण कटारिया ने खुद को भी अपनी रिवाल्वर से एक गोली मार ली। फिलहाल आशु की पत्नी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि कटारिया को किए गए काम के पैसे नहीं मिल रहे थे और जिन्हें उससे पैसे लेने थे, वो परेशान कर रहे थे। इसी बात के चलते उसका जीने से जी भर गया और आज आखिर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.