• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • #JusticeForSidhuMooseWala | Sidhu Moosewala Father Balkaur Singh Campaigns On Twitter

सोशल मीडिया पर भी इंसाफ की लड़ाई:सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया ट्विटर अकाउंट; तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

चंडीगढ़9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इंसाफ की जंग सड़क ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लड़ी जाएगी। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया है। जिसमें तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। बलकौर सिंह ने 2 दिन पहले ही कहा कि सरकार को बहुत वक्त दे चुके हैं। अब हमें संघर्ष करना ही होगा। वहीं मूसेवाला की मां चरण कौर ने कहा कि सरकार हमारी शराफत का फायदा उठा रही है। वह अब सड़क पर बैठेंगे।

मूसेवाला के पिता का नया ट्विटर अकाउंट।
मूसेवाला के पिता का नया ट्विटर अकाउंट।

अभी तक फैंस के जरिए चल रही थी जंग
सिद्धू मूसेवाला के इंसाफ के लिए अभी तक फैंस सोशल मीडिया पर जंग लड़ रहे थे। मूसेवाला के कातिलों को सजा दिलाने के लिए कई हैशटेग चलाए जा रहे हैं। मूसेवाला के पिता अभी तक बेटे के ऑफिशियल अकाउंट से ही अपनी बात रख रहे हैं। अब वह सीधे अपने अकाउंट के जरिए ही फैंस से बात करेंगे। मूसेवाला के कातिलों को सजा दिलाने के लिए आगे के संघर्ष की जानकारी भी इसी ट्विटर अकाउंट के जरिए देंगे। मूसेवाला के पिता ने इंस्टाग्राम पर भी अपना अकाउंट बनाया है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे के साथ पहली फोटो पोस्ट की है।
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे के साथ पहली फोटो पोस्ट की है।

अफवाहों का भी देंगे जवाब
मूसेवाला का परिवार अफवाहों से भी काफी परेशान है। मूसेवाला से जोड़कर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी इसको लेकर कई बार एतराज जता चुके हैं। हालांकि अब वह ऐसी खबरों का जवाब अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए देंगे।