पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू गुरूवार को गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। सिद्धू ने उन्हें पंजाब से जुड़े मुद्दों के बारे में मांग पत्र सौंपा। इसके बाद सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के रबड़ स्टैंड मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। जिन्हें चाबी देकर छोड़ देते हैं।
सिद्धू ने अमन-कानून की हालत को लेकर मान पर तंज कसा कि अंग्रेजों के पंजाब आने की बात तो छोड़ो, अगर यही हालत रही तो 3 करोड़ पंजाबी भी पंजाब छोड़कर भाग जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाकर भी यह मुद्दे उठाएंगे। सिद्धू ने कुमार विश्वास और अलका लांबा पर दर्ज केस का भी विरोध किया। सिद्धू बोले कि जिस दिन वह पेश होने आएंगे, मैं भी उनके साथ जाऊंगा।
अलग-अलग मुद्दों पर घेरी मान सरकार
बिजली : पंजाब में बिजली संकट है। गांवों में सिर्फ 2 घंटे बिजली मिल रही है। अभी 15 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। वह कैसे पूरी होगी?।
किसान : यूक्रेन-रूस जंग की वजह से गेहूं की कमी है। इससे कीमतें बढ़ गई हैं। सारा रिस्क किसानों का रहता है। उन्हें 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिले।
लॉ एंड ऑर्डर : पंजाब में लोगों की जान-माल की रक्षा नहीं हो रही। यहां सरेआम गोलियां चल रही हैं। 40 लोग मर गए और CM हिमाचल की ठंडी वादियों में घूम रहे। पंजाब की फिक्र छोड़ गुजरात जा रहे हैं।
विज्ञापन : पंजाब के पैसों पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में प्रचार किया जा रहा है। पंजाबियों की खून-पसीने की कमाई से गुजरात-हिमाचल में विज्ञापन क्यों दिए जा रहे हैं।
पुलिस : पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण हो गया है। यहां लोग मर रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। कब्जे हो रहे हैं। फिरौती मांगी जा रही है। यहां कार्रवाई छोड़ पंजाब पुलिस केजरीवाल के खिलाफ सच की आवाज उठाने वालों पर पर्चे दर्ज कर रही है।
SYL नहर : सुशील गुप्ता (हरियाणा में AAP इंचार्ज) में इतना दम नहीं कि एसवाईएल पर बोले। असल में गुप्ता के भीतर केजरीवाल बोल रहे हैं। इतना समझ लें कि पंजाब का एक बूंद पानी नहीं देंगे। हिम्मत है तो पानी छोड़ो। सबसे आगे सिद्धू लेटेगा।
गवर्नर को सौंपा मांग पत्र...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.