पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोनाकाल और उसके बाद त्योहारों के चलते खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़े हैं। इससे हर घर की रसोई और बजट पर असर पड़ा है। वर्तमान में हर घर का करीब 15 से 20 फीसदी बजट बढ़ गया है। अगर 5 नवंबर से 5 फरवरी तक राशन मंडी में बढ़े दामों की तुलना करें तो पता चलता है काॅटन सीड रिफाइंड ऑयल होलसेल में औसतन 78-80 रुपए लीटर से महंगा होकर अब 125 रुपए लीटर तक मिल रहा है। जबकि रिटेल में औसतन 135 से 140 रुपए प्रति लीटर देने पड़ रहे हैं। इसी तरह चाय पत्ती नवंबर में होलसेल में औसतन 170 रुपए किलो में बिक रही थी, जोकि दिसंबर में 300 रुपए किलो तक पहुंच गई।
अब फरवरी में इसके रेट गिरकर 250 रुपए किलो की औसत पर आ चुके हैं। रेट गिरने के बाद भी प्रति किलो 80 रुपए किलो ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। खास बात है कि होलसेल मंडी में कीमतें कम हैं लेकिन गली-मोहल्लों में अधिक दाम पर खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं। हालात यह हैं कि लोग इस चिंता में हैं कि अगर इसी तरह दाम बढ़ते गए तो घर कैसे चला पाएंगे।
राशन की होलसेल कीमतों का 3 महीने में अंतर और वर्तमान रिटेल प्राइस से समझें कैसे बिगड़ा रसोई का बजट
पेट्रोल और डीजल के दाम दिखाएंगे असर- पेट्रोल एक महीने में 3.21 रुपए व डीजल 3.33 रुपए महंगा हुआ है। एक-एक फैमिली में पैरेंट्स के टू-व्हीलर के अलावा बच्चों तक के अलग वाहन हैं, उनके लिए औसतन 300 रुपए खर्च की बढ़ोतरी पेट्रोल संचालन की ही हुई है। एक जनवरी को जालंधर में पेट्रोल 84.70 रुपए लीटर था, जो कि 31 जनवरी को 87.3 रुपए हो गया। जबकि डीजल एक जनवरी को 75.42 रुपए
लीटर था, जोकि 31 जनवरी को 78.18 रुपए लीटर हो चुका था। अब 5 फरवरी को पेट्रोल 87.91 रुपए लीटर व डीजल 78.75 रुपए लीटर रिकाॅर्ड हुआ है। इस तरह पेट्रोल 3.21 पैसे महंगा चुका है। डीजल 3.33 पैसे महंगा हो चुका है। वहीं, इस महीने एलपीजी सिलेंडर का रेट जालंधर में बगैर सब्सिडी के 752.50 रुपए है। जबकि ये जनवरी में 727.50 रुपए था। इस तरह एक महीने में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
राशन मंडी में आए सिटी रेजीडेंट्स चिंतिंत दिखे। प्राइवेट बैंक में कार्यरत हरविंदर शर्मा ने कहा कि जहां घर के 4 सदस्यों के लिए वह 3400 का सामान हर महीने खरीदते थे, अभी औसतन 5500 रुपए खर्च कर रहे हैं। पिछले तीन महीने में तेल, दाल से लेकर राशन की ज्यादातर चीजें महंगी हुई हैं। नए वित्तीय साल में भी इंक्रीमेंट की संभावनाएं न के बराबर हैं लेकिन महंगाई बा-दस्तूर बढ़ रही है। मंडी में होलसेल व्यापारी अनिल
सोनी कहते हैं- नवंबर में रिफाइंड आॅयल के दाम में तेजी शुरू हुई थी। इसके बाद सरसों का तेल, दालों व बाकी सामान के दाम भी बढ़ गए। पंजाब में माल गाड़ियां बंद थीं और पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ढुलाई 10 फीसदी महंगी हो गई। मंडी में खरीदारी कर रहीं मोनिका भारद्वाज ने कहा कि काॅस्मेटिक्स, क्राॅकरी, साबुन-तेल के भी तो दाम बढ़े हैं।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.