पंजाब सरकार ने घटाए सूचना आयोग सदस्य:10 मेंबर लगाए जाने का प्रावधान; 5 किए नियुक्त; मनोनीत करने की प्रक्रिया भी रद्द

चंडीगढ़6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी खजाने पर बोझ कम करने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य सूचना आयोग के पदों में कटौती कर दी है। प्रशासनिक विभाग ने इस संबंध में मुख्य सूचना आयुक्त को भेजे गए लेटर में 5 सदस्य नियुक्त करने की जानकारी दी है।

वहीं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा-16 के तहत अधिकतम 10 सदस्य नियुक्त करने का प्रावधान है, पंजाब सरकार ने अब कुल 6 सदस्य नियुक्त करने का फैसला किया है। इनमें 5 आयुक्त और एक मुख्य सूचना आयुक्त होगा।

3 मनोनीत सदस्यों की प्रक्रिया रद्द

पंजाब सरकार ने 3 नए सदस्यों को मनोनीत करने की प्रक्रिया को भी रद्द किया है। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने सूचना आयोग के 3 रिक्त पदों को भरने के लिए 3 सदस्य मनोनीत किए थे, लेकिन चुनाव से पहले की गई इन नियुक्तियों को पंजाब के गवर्नर ने सील नहीं किया था, CM मान ने इन तीनों को नियुक्त किया था, लेकिन अब पदों को भरने की प्रक्रिया को भी मूलरूप से रद्द किया गया है।

पंजाब पुलिस में भर्ती का शेड्यूल जारी

पंजाब सरकार ने एक ओर विभागों के पदों में कटौती शुरू की है तो दूसरी ओर कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सरकार ने पंजाब पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 1191 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी हैं। इसके लिए 14 से 16 अक्टूबर तक OMR बेस्ड परीक्षा होगी। हालांकि वर्ष 2016 के बाद से अब तक पुलिस की कोई भर्ती नहीं की गई है।