• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab AAP MLA Labh Singh Ugoke Interview, Who Defeated CM Charanjit Channi, Know About Him, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann

CM को हराने वाले लाभ सिंह उगोके का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू:आर्मी भर्ती में UP जाने को किराया नहीं था तो मजदूरी की, मां के साथ स्कूल में झाड़ू लगाया

चंडीगढ़एक वर्ष पहलेलेखक: मनीष शर्मा
  • कॉपी लिंक

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती। इनमें सबसे सुर्खियों में हैं भदौड़ सीट से जीते लाभ सिंह उगोके। उन्होंने मुख्यमंत्री और 2022 के लिए कांग्रेस का CM चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी को 37,558 वोटों से करारी शिकस्त दी। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में उनकी तारीफ की कि एक मोबाइल रिपेयर वाले ने मुख्यमंत्री को हरा दिया। चुनावी जीत के बाद भदौड़ से आम आदमी पार्टी के विधायक बने लाभ सिंह उगोके ने दैनिक भास्कर से बातचीत की...

AAP के आम चेहरे जो खास हो गए:मोबाइल रिपेयर करने वाले ने CM चन्नी को हराया, सिद्धू को पटखनी देने वाली पैड वुमन और स्कूटी गर्ल को जानिए

सवाल : आपने मुख्यमंत्री को 37 हजार से ज्यादा की लीड से हरा दिया, अब तो आप भी VIP बन गए?

लाभ सिंह उगोके : मैं तो अब भी नॉर्मल बंदा हूं, जैसा 8 साल पहले आम आदमी पार्टी जॉइन करते वक्त था।

सवाल : जब CM चन्नी भदौड़ से चुनाव लड़ने आए तो क्या आपको लगा कि फाइट टफ हो गई है?, आपने क्या रणनीति अपनाई?

लाभ सिंह उगोके : नहीं, मुझे कभी टफ नहीं लगा। मुझे विधानसभा क्षेत्र के लोगों पर भरोसा था।

सिद्धू-मजीठिया को हराने वाली पैड वुमन की कहानी:जीवनजोत जेल-स्लम बस्तियों में बांटती रहीं प्यार और मेंस्ट्रुअल हाइजीन एजुकेशन; अब बदलना चाहती हैं तस्वीर

सवाल : पंजाब ने बहुत बड़ा बहुमत दिया है। आप की पार्टी ने कई बड़े वादे भी किए, क्या कोई दबाव है? या आपको उम्मीद है कि इन पर खरे उतरेंगे?

लाभ सिंह उगोके : कोई दबाव नहीं है। यह जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें पूरा करना हमारा पहला फर्ज है।

सवाल : इस बार प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज हार गए। उन्हें आम आदमी पार्टी के साधारण कैंडिडेट ने हराया। इसे कैसे देखते हैं?

लाभ सिंह उगोके : इसमें 3 बड़े फैक्टर ने किया।

वो गांव जहां शपथ लेगी AAP सरकार:खटकड़कलां में ही बसा था भगत सिंह का परिवार, फांसी के बाद भी शहीद का बिस्तर लगाती थी मां

पहला... लोग पारंपरिक पार्टियों से हताश हो चुके थे। अकाली दल और कांग्रेस ने लोगों को दबाकर रखा और कोई काम नहीं किया।

दूसरा... अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल को लोगों ने पसंद किया और उससे अच्छा पंजाब में करने के लिए केजरीवाल के नाम और काम को वोट डाला।

तीसरा... बड़ा कारण रहा कि जैसे ही पार्टी ने भगवंत मान का नाम अनाउंस किया तो पार्टी को पंजाब में पूरा बूम मिला। जिससे आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला।

सवाल : आपने एक मुख्यमंत्री को हराया, उम्मीद करें कि आप पंजाब के अगले मंत्री होंगे?

लाभ सिंह उगोके : देखिए जी, मैं तो एक वालंटियर हूं, मैंने 2013 से आज तक वालंटियर का काम किया है। पार्टी ने आज लड़ने को कहा तो चुनाव लड़ा। कल को पार्टी कहेगी कि फ्लैक्स और पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी देगी तो वह करेंगे। केजरीवाल और भगवंत मान जो हुक्म करेंगे, उसे मानेंगे।

भगत सिंह के गांव में AAP सरकार की Oath-सेरेमनी:खटकड़कलां में 1 लाख लोगों के बैठने-खाने का प्रबंध, 4 हेलीपैड और 25 हजार गाड़ियों की पार्किंग बन रही

सवाल : आपके अतीत को लेकर काफी चर्चाएं हो रहीं हैं, उसके बारे में बताईए?

लाभ सिंह उगोके : मैंने 12वीं कक्षा पास की तो आगे भी पढ़ने का मन था लेकिन जिस फैमिली बैकग्राउंड से मैं आता हूं, वहां आगे पढ़ने के लिए बड़ी दिक्कत होती है। हायर एजुकेशन लेने में प्रॉब्लम होती है। मैंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ इंडियन आर्मी और पंजाब पुलिस के लिए ट्राई किया लेकिन बात नहीं बनी।

तब मोबाइल नए-नए आए थे, 3 साल मैंने मोबाइल का काम किया लेकिन गांव में उसका ज्यादा बैनिफिट नहीं हुआ। फिर मैंने प्लंबर का डिप्लोमा किया। मैं सोचता था कि विदेश में जाकर अपनी जिंदगी अच्छा कर लूंगा लेकिन वह भी मौका नहीं मिला। 2013 में आम आदमी पार्टी आई तो उसे जॉइन कर लिया। जिन मुश्किलों से मैं निकलकर आया तो उम्मीद थी कि ऐसे लोगों के लिए AAP ही पंजाब को अच्छी गवर्नेंस दे सकती है।

मेरी मां 1996 से स्कूल में झाड़ू लगा रही हैं। मैं भी उसी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ाई के साथ सुबह झाड़ू लगाने जाता था। मैंने मजदूरी भी की। जब मुझे भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश जाना था तो किराए के पैसे जुटाने के लिए मैंने मजदूरी की। जब पार्टी आई तो सोच लगी कि करप्शन के अंगेस्ट आवाज उठाने वाले अरविंद केजरीवाल सामने आए तो लगा कि यह पंजाब में भी अच्छा काम कर सकते हैं।

पंजाब में AAP का विजय जुलूस:स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे केजरी और भगवंत मान, रोड-शो से समर्थकों को दूर रहने की हिदायत, फूल फेंकने की भी मनाही

सवाल : आपकी माता कह रही हैं कि वह स्कूल में झाड़ू लगाने का काम जारी रखेंगी, उस पर क्या कहेंगे?
लाभ सिंह उगोके : अब मेरी माता सिर्फ बलदेव कौर नहीं है। भदौड़ सीट की सभी महिलाएं मेरी माता और बहनें हैं। उनके लिए काम करना भी मेरी जिम्मेदारी है।

सवाल : अपने विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के लिए आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?

लाभ सिंह उगोके : भदौड़ विकास के लिहाज से पिछड़ा है लेकिन सोच से यहां के लोग बहुत डेवलप है। यहां विकास के लिए बड़ी प्लानिंग है। यहां के स्कूल, अस्पताल का सिस्टम सुधारना है। रोड ठीक करनी हैं। रोजगार पैदा करने हैं। एग्रीकल्चर बेस्ड इंडस्ट्री लाकर यहां लोगों को रोजगार देंगे।

इसका फायदा यह होगा कि व्यापारियों का इन्वेस्टमेंट होगा। किसान की फसल जल्दी बिक जाएगी और मजदूर को रोजगार मिलेगा। तीनों को एक ही चीज संतुष्ट कर सकते हैं।

सवाल : व्यक्तिगत और पारिवारिक तौर पर अगले 5 साल में आपकी जिंदगी में क्या बदलाव होने वाला है?

स्टूडेंट से MLA बनी नरिंदर भराज का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू:बोलीं - मां-बाप बेटियों को जितनी मजबूती से समाज में भेजेंगी, वह उतनी ऊंची उड़ान भरेंगी

लाभ सिंह उगोके : कोई बदलाव नहीं होना, जो पहले था, वही रहेगा लेकिन अब परिवार बढ़ गया है तो जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।

सवाल : आपकी विधायक दल की मीटिंग हुई थी, उसके बाद अब पंजाब में किस तरह से AAP के MLA काम करेंगे?

जवाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश दिया है कि चंडीगढ़ नहीं बल्कि गांव में रहना है। हम गांव-गांव में जाएंगे, चौपाल में बैठेंगे, अफसरों को वहीं बुलाएंगे और उनकी समस्या हल करेंगे।

खबरें और भी हैं...