भगवंत मान के अंदाज से विरोधी नाराज:केजरीवाल सनरूफ और पंजाब सीएम कार पर लटके, संगरूर सीट पर किया प्रचार

चंडीगढ़एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के CM भगवंत मान के प्रचार के अंदाज से विरोधी दल नाराज हो गए। यह नाराजगी संगरूर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के प्रचार की है। इसमें केजरीवाल तो गाड़ी के सनरूफ में खड़े हैं। वहीं CM मान इसी गाड़ी की खिड़की पर लटके हुए हैं। जिन्हें गिरने से बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने भी पीछे से सहारा दिया हुआ है। प्रचार की यह फोटो और वीडियो सामने आते ही विरोधियों ने तंज कसने शुरू कर दिए।

कांग्रेस ने बताया केजरीवाल का बॉडीगार्ड
पंजाब कांग्रेस ने केजरीवाल और भगवंत मान की फोटो सांझी करते हुए कहा कि केजरीवाल के साथ नए बॉडीगार्ड भगवंत मान जी हैं। आज से पहले पंजाब का कोई मुख्यमंत्री इतना नीचे नहीं लगा। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या पंजाब के असली मुख्यमंत्री के आने पर भगवंत मान जी ने कुर्सी बदल ली।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर बनाकर जारी किया।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर बनाकर जारी किया।

अकाली दल बोला - एक फोटो हजारों शब्दों से बेहतर
अकाली ने भी सीएम भगवंत मान की यह तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि एक फोटो हजार शब्दों से बेहतर है। उन्होंने लिखा कि एक फोटो से पंजाबियों को सब कुछ क्लियर हो गया।

अकाली दल ने भी CM भगवंत मान की फोटो सांझी कर तंज कसा।
अकाली दल ने भी CM भगवंत मान की फोटो सांझी कर तंज कसा।
पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि फोटो देख समझ आता है कि मुख्यमंत्री कौन है और संतरी कौन है?।
पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि फोटो देख समझ आता है कि मुख्यमंत्री कौन है और संतरी कौन है?।
पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने भी फोटो शेयर कर तंज कसा।
पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने भी फोटो शेयर कर तंज कसा।
पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि इस तस्वीर से यह पुष्टि हो जाती है कि पंजाब केजरीवाल जैसे बाहर के लोगों की तरफ से चलाया जा रहा है।
पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि इस तस्वीर से यह पुष्टि हो जाती है कि पंजाब केजरीवाल जैसे बाहर के लोगों की तरफ से चलाया जा रहा है।
भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी भगवंत मान पर तंज कसा।
भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी भगवंत मान पर तंज कसा।