पंजाब विधानसभा चुनाव के आए परिणामों में इस बार चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत 13 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इनमें MBBS से लेकर डेंटल सर्जन तक ने दिखाया दम दिखाया है। जीते प्रत्याशियों में 2 नेत्र सर्जन, 3 MS और 3 MD डिग्री धारक हैं। वहीं एक Eastern Medicine And Surgery में ग्रेजुएट और एक Pharmacy में डिप्लोमा होल्डर हैं।
AAP के सबसे ज्यादा, दिग्गजों को चटाई धूल
चुनाव जीतने वाले चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में सबसे ज्यादा 10 आम आदमी पार्टी के हैं। वहीं एक कांग्रेस, एक अकाली दल और एक बहुजन समाज पार्टी से हैं। जीतने वाले डॉक्टरों ने सूबे की राजनीति के दिग्गजों को धूल चटाई है। चमकौर साहिब सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी पार्टी के डॉ चरणजीत सिंह ने हराया। वहीं डॉ अजय गुप्ता ने अमृतसर सेंट्रल सीट पर डिप्टी सीएम ओपी सोनी को हराकर जीत दर्ज की। अमृतसर वेस्ट सीट पर डॉ. जसबीर सिंह संधू ने मंत्री राजकुमार वेरका को हराया।
बंगा सीट पर शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़े डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी पेशे से MS (ENT) हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तिरलोचन सूंढ को 5,069 मतों के अंतर से हराया।
चब्बेवाल सीट से डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। राजकुमार पेशे से MD (RD) हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के हरमिंदर सिंह को 7,646 वोटों से मात दी।
तरनतारन सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने शिरोमणि अकाली दल के हरमीत संधू को 13,588 वोटों से हराया। सोहल पेशे से MS (ENT) हैं।
डॉ रवजोत सिंह ने शाम चौरासी सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के पवन आदिया को 21,356 वोटों से हराया। रवजोत पेशे से MD (Med) हैं।
पंजाब की हॉट सीट चमकौर साहिब से कांग्रेस के निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव हार गए। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ चरणजीत सिंह ने 7942 वोटों से शिकस्त दी। डॉ चरणजीत पेशे से MS (Eye) हैं।
आम आदमी पार्टी के डॉ इंदरबीर निज्जर ने अमृतसर दक्षिण सीट से शिरोमणि अकाली दल के तलबीर सिंह को 27,503 मतों से हराया। डॉ निज्जर पेशे से MD (RD) हैं।
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से Bachelor Of Eastern Medicine And Surgery पास डॉ. जगबीर सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस के राजकुमार वेरका को 43,913 वोटों से हराया।
अमृतसर सेंट्रल सीट पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े डॉ. अजय गुप्ता MBBS पास हैं। डॉ अजय गुप्ता ने कांग्रेस के ओपी सोनी को 14,026 के अंतर से मात दी।
मानसा सीट पर डॉ विजय सिंगला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को 63,323 वोटों से हराया। आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतरे सिंगला पेशे से दतं चिकित्सक हैं।
मलोट सीट पर Eye Surgeon डॉ बलजीत कौर ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह को 40,261 वोटों से हराया।
मोगा सीट पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को आम आदमी पार्टी की डॉ अमनदीप अरोड़ा ने 20,915 वोटों से हराया। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार अमनदीप ने यूक्रेन से MBBS पास की है।
पटियाला रूरल सीट से चुनाव जीते आम आदमी पार्टी के डॉ बलबीर सिंह पेशे से Eye Surgeon हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे मोहित मोहिंदरा को 53,474 मतों से शिकस्त दी।
वहीं नवांशहर सीट से चुनाव जीते डॉ. नछत्तर पाल भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। नछत्तर पाल ने Pharmacy में डिप्लोमा पास किया है। उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और AAP के ललित मोहन को 5,376 के अंतर से हराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.