पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 'जांदी वार' गाना 2 सितंबर को रिलीज नहीं होगा। म्यूजिशियन सलीम मर्चेंट ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिद्धू के माता-पिता चाहते हैं कि यह गाना अभी रिलीज न हो। उनके आशीर्वाद के बिना इस गाने की रिलीज अधूरी रहेगी। इसलिए गाने को अब सिद्धू के माता-पिता से विचार के बाद ही रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने यह गाना दिल से गाया है। वह गाने को लेकर बहुत खुश और एक्साइटेड थे। गाने को जल्द रिलीज किया जाएगा।
मां-बाप ने जताया था एतराज
सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल हो चुका है। उससे पहले जनवरी 2021 में यह गाना चंडीगढ़ में रिकॉर्ड हुआ था। सलीम मर्चेंट ने इस गाने की रिलीज अनाउंस कर दी। इस पर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि अभी वह इंसाफ की लड़ाई में लगे हुए हैं। उनका ध्यान गाना रिलीज करने पर नहीं है। उन्होंने सलीम मर्चेंट से अपील की थी कि गीत को अभी रिलीज न किया जाए।
पहला SYL गीत हो चुका बैन
मूसेवाला के कत्ल के बाद उनका SYL गाना आया था। जिसमें उन्होंने बंदी सिख, SYL नहर समेत कई विवादित मुद्दे उठाए। जिसके बाद इस गाने को यूट्यूब में भारत में बैन कर दिया गया। हालांकि केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार ने यह जानकारी नहीं दी कि गाने को क्यों बैन किया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.