पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश के मैदानी इलाकों में अगले दो हफ्ते तक शीतलहर जारी रहेगी, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी अभी और होगी। जम्मू-कश्मीर में इस महीने का तीसरा विक्षोभ (पश्चिमी देशों से आने वाली हवाओं का दबाव) रविवार शाम तक दस्तक देगा और 3 फरवरी तक समूचे हिमालयी क्षेत्र के राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी भी होगी।
आमतौर पर पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के आते ही उत्तर के मैदानी राज्यों में हवाओं का रुख बदल जाता है और सर्दी में कुछ कमी आती है। लेकिन, इस बार इसके कमजोर होने के कारण अगले तीन से चार दिन मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, मप्र, छत्तीसगढ़, बिहार व गुजरात में सर्दी जारी रहेगी। अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी बिहार व प. बंगाल में घना कोहरा भी रहेगा।
पूर्वी यूपी, बिहार और मप्र में शीतलहर चलेंगी और दिन बेहद ठंडे रहेंगे। समूचे उत्तर भारत में अगले दो हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 2 से 10 डिग्री के बीच ही रहेगा जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम रहेगा। 2021 में जनवरी में अब तक 7 कोल्ड डे (सर्द दिन) गुजरे हैं, जब न्यूनतम पारा 4 डिग्री या उससे भी नीचे दर्ज हुआ। इससे पहले 2013 में 6 कोल्ड डे दर्ज हुए थे और जनवरी में सबसे अधिक 9 दिन कोल्ड डे 2008 में दर्ज हुए थे। इधर, 14 साल बाद पहली बार जनवरी में शिमला के पहाड़ों में बर्फ नहीं गिरी। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि अभी अगले एक हफ्ते तक बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
पंजाबः 3-4 फरवरी को बूंदाबांदी, दिन और रात के तापमान में बढ़ा अंतर
पंजाब में फरवरी के शुरुआत में मौसम में बदलाव होगा। कई जिलों में 3-4 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। सूबे में इस समय दिन के मुकाबले रातें ठंडी हैं। सबसे ठंडी रात बठिंडा में रही है, जहां तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अभी दिन का औसतन तापमान 20 डिग्री चल रहा है,जबकि रातों में इसमें रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार रात प्रदेश मेें रात को औसतन तापमान 3-5 डिग्री रहा। शनिवार सुबह धुंध पड़ी। शाम को भी तेजी से तापमान में गिरावट आई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.