पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लुधियाना में गुरुवार देर रात पंजाब पुलिस के एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रात में घर लौट रहा था। रास्ते में लघुशंका के लिए रुका ही था कि अचानक जमीन पर गिर पड़ा। राहगीर उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक कांस्टेबल की पहचान तरनतारन के रहने वाले 28 साल के मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना के जमालपुर इलाके में सरकारी क्वार्टर में रहता था। थाना जमालपुर के ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक मनजिंदर करीब चार महीने पहले विधायक संजय तलवार के साथ गनमैन तैनात रहा था। इसके बाद उसकी बदली पुलिस लाइन में हो गई।
गुरुवार रात वह ड्यूटी से अपने घर की तरफ लौट रहा था। भामियां रोड स्थित DP कॉलोनी के बाहर वह लघुशंका निवृत्ति के लिए रुका था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.