पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गीता कॉलोनी में लड़की के घर के बाहर बुधवार देर रात आत्मदाह करने वाले इलेक्ट्रीशियन दीपक चाहल ने वीरवार तड़के साढ़े 5 बजे सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मां ने बताया- बेटे ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। लड़की के घरवाले शादी से नाखुश थे। इसलिए लड़की को भेजने की बजाए बेटे को धमकी दे रहे थे कि सुपारी देकर उसे मरवा देंगे। मां ने कहा कि यह धमकी स्वीटी प्रधान ने अपने साथी शाम लाल पप्पी के साथ
मिलकर लड़की के घर में दी थी। बेटे ने तंग आकर जान दी है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नेहा, उसके पिता रमेश वर्मा, भाई बब्बल, बुआ, दादी, दशमेश नगर की स्वीटी प्रधान और दयोल नगर के शाम लाल पप्पी के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) का पर्चा दर्ज किया गया है। एसएचओ भगवंत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पत्नी को लेने जाता था तो करते थे दुर्व्यवहार -कोट सदीक के कांशी नगर की रहने वाली 59 साल की कांता देवी ने कहा- 3 बेटियां और 2 बेटे है। सबसे छोटे बेटा दीपक चाहल इलेक्ट्रीशियन है। उसकी दोस्ती गीता कॉलोनी की नेहा से हो गई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर जात-पात के कारण लड़की की फैमिली राजी नहीं थी।
नवंबर 2020 में नेहा घर आई और बेटे को साथ ले गई। इसके बाद पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। बेटा और बहू घर आ गए, मगर लड़की के पिता यह कहकर नेहा को ले गए थे कि खुद दीपक के साथ घर से बेटी को भेज देंगे। अगर ऐसा नहीं करते तो उनकी इज्जत खराब हो जाएगी। जब बेटा नेहा को लेने जाता तो बुरा भला कहकर दौड़ा देते थे। एक दिन लड़की के घर में दीपक को बुलाया था। जहां पर स्वीटी प्रधान, शाम
लाल पप्पी और लड़की की फैमिली मौजूद थी। उसे धमकी दी कि नेहा का ख्याल छोड़ दे। प्रधान के साथ मिलकर बेटे को धमकी दी कि उनकी पहुंच गुंडा टाइप लोगों से है। वह सुपारी देकर उसे मरवा देंगे। इसके बाद बेटे को जलील कर घर से निकाल दिया कि तुम तो हमारी जात तक के नहीं। इस बात को लेकर बेटे परेशान रहने लगा। इसी के चलते बुधवार रात नेहा के घर पहुंच गया। जहां पर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत होगी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.