पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को पूछताछ के लिए आज मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ऑफिस आना था। लेकिन उन्होंने विजिलेंस से समय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल केरल में हैं, इस कारण आज उपस्थित नहीं हो सकते। विजिलेंस टीम द्वारा अब ब्रह्म महिंद्रा को पूछताछ के लिए 1 मार्च का समय दिया गया है। साथ ही उन्हें इस संबंध में समन भी जारी किए गए हैं। विजिलेंस जांच के अनुसार ब्रह्म महिंद्रा और उनके पारिवारिक सदस्यों पर बीते 6 साल में आय से अधिक पैसा खर्च करने के आरोप हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली सरकार में ब्रह्म महिंद्रा पंजाब कैबिनेट में सीनियोरिटी में दूसरे स्थान पर थे। साल 2017 में उन्होंने बतौर मंत्री शपथ ग्रहण की और फिर साल 2022 तक वह स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय, मेडिकल शिक्षा और संसदीय मामलों के मंत्री रह चुके हैं।
राजस्व विभाग को लिखा लेटर
गौरतलब है कि विजिलेंस ने मोहिंद्रा के न्यू चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस समेत अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए राजस्व अधिकारियों को भी लेटर लिखा है। विजिलेंस ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) में तैनात एक अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो मोहिंद्रा के साथ विशेष कार्य अधिकारी के रूप में काम करते थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.