पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िग ने शनिवार को पंजाब में कांग्रेस का नया स्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए 23 जिलों में डिस्ट्रिक रिटर्निंग अफसर (डीआरओ) और जिला कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की है। जो 23 जिला कोआर्डिनेटर लगाए गए हैं वो सब पंजाब के संबंधित जिलों से हैं, पंजाब कांग्रेस प्रधान की तरफ से नियुक्त डीआरओ और को-ऑर्डिनेटर शहरी, देहाती और ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस का संगठन खड़ा करेंगे।
ये हैं मालवा क्षेत्र के जिला कोआर्डिनेटर
फिरोजपुर से अमरिंदर सिंह टिक्का, बठिंडा से कृष्ण कुमार अग्रवाल, मुक्तसर से जशन चहल, मानसा से वीरेंद्र सिंह धालीवाल, बरनाला से महेश लोटे, फाजिल्का से गुरतेज सिंह, मोगा से स्वर्ण सिंह, फरीदकोट से गिरीश छाबड़ा, मलेरकोटला से परमिंदर शर्मा, संगरूर से गुरजोत सिंह ढींडसा को जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग अफसर
फिरोजपुर में उत्तर प्रदेश के नौशाद आलम, बठिंडा में राजस्थान से ओमप्रकाश, मुक्तसर में उत्तर प्रदेश से उत्कर्ष अवस्थी, मानसा में यूपी के अमरीश गौड़, बरनाला में दिल्ली से प्रदीप शर्मा, फाजिल्का में हिमाचल प्रदेश से राजेश पराशर, मोगा में दिल्ली से विपिन गौड़, फरीदकोट में हिमाचल प्रदेश से देवेंद्र शर्मा, मलेरकोटला में दिल्ली से परमिंदर शर्मा, संगरूर में राजस्थान से गोपाल केसावर को नियुक्त किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.