पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना जुल्का के अधीन आते गांव साधु नगर जलांखेड़ी में शुक्रवार शाम को हुए झगड़े में 50 वर्षीय राजकुमार वासी सेखुपुर की मौत हो गई। मृतक के बेटों का आरोप है कि ताया के बेटों ने अपनी पत्नियाें व गांव के 2 लोगों के साथ मिल उसके पिता के सिर पर ईंट से वार कत्ल कर दिया।
इनके बयान पर पुलिस ने आरोपी भतीजों समेत 6 लोगों पर कत्ल का केस दर्ज किया है। अस्पताल में मृतक के बेटे गुरजीत सिंह और विक्की सिंह ने बताया कि उनके ताया के दोनों बेटों से उनका झगड़ा चलता था। आरोप लगाया कि कई बार ताया के बेटों ने थाने में झूठी शिकायतें तक कीं। कहा-घर के पीछे करीब 7 हजार कीमत के 5-7 पेड़ों पर कब्जे के लिए वे झगड़ा करते रहते हैं। शुक्रवार को पिता खेत गए थे। आरोप लगाया कि ताया के बेटों ने पत्नियों व गांव के 2 लोगों को साथ पिता से मारपीट की। सिर पर ईंट से वार कर मार दिया। पेड़ों के लिए पिता को मार दिया। कहा-आरोपियों की गिरफ्तार होने तक संस्कार नहीं करेंगे।
फंसाने को थाने में कई बार झूठी शिकायतें दीं : विक्की
विक्की ने बताया-ताया के बेटे पत्नियों को साथ उन पर किसी न किसी बात पर आरोप लगाते रहते हैं। पहले मेरेे भाई पर थाने में छेड़छाड़-रेप तक के झूठे आरोप लगा शिकायतें दी थीं। अब मेरे पिता की हत्या कर दी।
झगड़े में मारपीट के दौरान हुई मौत : एसएचओ चीमा
थाना जुलकां के एसएचओ हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि मृतक के बेटाें के बयानों पर उनके ताया के दो बेटों, दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर धारा 302 के तहत कत्ल का केस दर्ज किया है। पुराने झगड़े में मारपीट के दौरान मौत हुई है। पाेस्टमार्टम करवा शव परिवार काे साैंप दिया है। मृतक की मेडिकल रिपाेर्ट के अाधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.