शिव शक्ति सेवा समिति (पंजीकृत) एवम श्री महादेव मन्दिर चैरिटेबल ट्रस्ट , गली नंबरर 4, गुरबख्क्ष कॉलोनी, की कार्यकारिणी की मीटिंग समिति के अध्यक्ष सुधीर पंत की अध्यक्षता मे मन्दिर के प्रांगण में हुई, जिसमें अशोक कुमार सिंगला को श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों द्वारा समिति के वरिष्ठ सदस्य शिव शर्मा को सर्वसम्मति से समिति का चेयरमैन चयनित किया।
नवनियुक्त चेयरमैन शिव शर्मा व अध्यक्ष सुधीर पंत ने बताया कि इस वर्ष भी श्री महाशिवरात्री का पावन पर्व हर्षो उल्लास के साथ दिनांक 18 फरवरी शनिवार को श्री महादेव मन्दिर में समिति व ट्रस्ट की और से मनाया जा रहा है। इस वर्ष 33वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रभात फेरियों का प्रारंभ 27 जनवरी सुबह 04ः30 बजे से होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.