भारतीय जनता पार्टी की बैठक हलका इंचार्ज दर्शन सिंह शिवजोत की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पंजाब राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर परवेश गोयल विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता को मेहनत करनी चाहिए और उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत है। इस मौके पर श्री चमकौर साहिब के मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी गुप्ता, रोपड़ जिले के उपध्यक्ष हरकेश सहदेव, रोपड़ मंडल के अध्यक्ष हरमिंदरपाल सिंह आहलूवालिया, महासचिव हरदीप सैनी, राम प्यारा, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.