सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कातरों में भगत पूर्ण सिंह साइंस क्लब की ओर से स्कूल मुखी रीता रानी की अगुवाई में क्लब को-ऑर्डीनेटर साइंस अध्यापक गुरबीर सिंह की देख रेख में राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस मनाोया। मुख्य प्रवक्ता पहुंचे अवतार सिंह ढींडसा ने कहा कि हमारे आस पास कण कण में विज्ञान है।
इस मौके मैडम हरीश बाला ने छात्रों को टेक्नोलॉजी दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने बेकार वस्तुओं से बनाई सजावटी चीजो की प्रदर्शनी भी लगाई। डॉ. अवतार सिंह ढींडसा व अकविंदर कौर ढींडसा का सम्मान भी किया। बलजिंदर सिंह, कुशलवीर सिंह, अमनवीर सिंह मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.