तरनतारन-गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकला:गतका पार्टियों ने करतब दिखाए; गुरुद्वारा छावनी साहिब में दूध-बिस्कुट का लंगर लगा

तरनतारन27 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

पट्टी शहर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।

.

नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न गतका पार्टियों ने पारंपरिक शस्त्र कला के करतब दिखाए, जबकि मार्ग में श्रद्धालुओं ने अलग-अलग स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा छावनी साहिब में संगत के लिए दूध और बिस्कुट का लंगर लगाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा युवराज सिंह ने नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया।

28 नवंबर को वार्षिक जोड़ मेला व कबड्डी मुकाबले

जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी, पट्टी में वार्षिक जोड़ मेला 28 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके तहत 26 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया था।

28 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे और शाम 4 बजे कबड्डी मुकाबले आयोजित होंगे। आयोजकों ने इलाके की संगतों से परिवार सहित धार्मिक आयोजनों में पहुंचने की अपील की है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links