SSP तरनतारन ने परखी पुलिस की मुस्तैदी:CIA स्टाफ और झब्बाल बाईपास नाके का निरीक्षण करने पहुंचे, कहा- ड्यूटी में न बरते लापरवाही

तरनतारन27 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
CIA स्टाफ का निरीक्षण करते हुए एसएसपी अजय गांधी। - Dainik Bhaskar
CIA स्टाफ का निरीक्षण करते हुए एसएसपी अजय गांधी।

तरनतारन के नए एसएसपी अजय गांधी ने जिले में पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अचानक निरीक्षण किया।

.

उन्होंने सीआईए स्टाफ और झब्बाल बाईपास चौक पर लगे पुलिस नाके की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों को परखा।

एसएसपी ने अधिकारियों से अपराध रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने नाके से गुजरने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की गंभीरता से जांच करने को कहा। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही न बरतने और आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए।

पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए SSP तरनतारन।
पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए SSP तरनतारन।

सीआईए स्टाफ के कामकाज का लिया जायजा

27 नवंबर को निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय गांधी सबसे पहले सीआईए स्टाफ पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली।

उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखने और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसएसपी ने झब्बाल बाईपास चौक पर स्थापित पुलिस नाके का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों से वाहनों की जांच और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि नाके से गुजरने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी लोगों की जान-माल की सुरक्षा और जिले में शांति बनाए रखना है। इसके लिए सभी कर्मचारी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ड्यूटी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को आपसी तालमेल से काम करने और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

्


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links