भाजपा बैठक में बनाई प्रदर्शन की रणनीति:कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 10 दिस. को कलेक्ट्रेट पर जन आक्रोश रैली

अजमेरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • कांग्रेस सरकार की तीन साल में एक भी उपलब्धि नहीं

विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। यह तभी संभव है, जब हम जनता के बीच जाएंगे और जनता को भाजपा से जोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ 10 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाली जन आक्रोश रैली कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। देवनानी मंगलवार को रामनगर स्थित संत कुटीर में शहर भाजपा दाहरसेन मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार केवल अपना शासन बचाने में लगी हुई है। पिछले तीन साल में कांग्रेस सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं रही है। कांग्रेस के कुशासन में महंगाई आसमान छू गई है। यह बड़ी हास्यास्पद बात है कि कांग्रेस ही महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को जयपुर में रैली करने जा रही है। पेट्रोल-डीजल पर वैट जितना कम करना चाहिए था, उतना नहीं किया। देवनानी ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार और अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

प्रदर्शन में मंडल के सभी पदाधिकारियों के अलावा बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों और शक्ति केंद्र प्रभारियों को भी पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उपाध्यक्ष व दाहरसेन मंडल प्रभारी किशनगोपाल दरगड़ ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए बूथ इकाइयों को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि बूथों की 21 सदस्यीय कार्यसमिति जल्द से जल्द बनाई जानी चाहिए।

प्रदेश संयाेजक व पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलाेत, दीपेेंद्र लालवानी, सत्येंद्र कुमार शर्मा, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, राजकुमार ललवानी, पार्षद वीरेंद्र वालिया, ज्ञान सारस्वत, प्रतिभा पाराशर, मनोज मामनानी, विक्रमसिंह राठौड़, विकास जैन, अरविंद पाराशर, श्वेता शर्मा, अनुराधा पारीक, विकास लालवानी, महेंद्र सिंह बोरोज, सुल्तानसिंह, सुलोचना शुक्ला, सुधा शुक्ला, आशीष शर्मा, कैलाशचंद तिवारी, कन्हैयालाल जोशी मौजूद रहे।