अजमेर स्मार्ट सिटी के 7 साल पूरे:107 प्रोजेक्ट्स में से 81 पूरे, 26 का काम चल रहा; हरा-भरा करने के लिए पौधरोपण

अजमेरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पौधरोपण करते कलेक्टर। - Dainik Bhaskar
पौधरोपण करते कलेक्टर।

स्मार्ट सिटी मिशन के सात वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में अजमेर स्मार्ट सिटी की ओर से हरिभाऊ उपाध्याय विस्तार स्थित गांधी स्मृति उद्यान एवं माखुपूरा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी स्मृति उद्यान में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी एवं जिला कलेक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप ने पौधारोपण किया।

गांधी स्मृति उद्यान में पौधरोपण करते लोग।
गांधी स्मृति उद्यान में पौधरोपण करते लोग।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर में गत चार वर्षों में स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति मिली है। स्मार्ट सिटी के 107 प्रोजेक्ट्स में से 81 प्रोजेक्ट्स का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 26 प्रोजेक्ट्स प्रगतिरत हैं। मानसून के दौरान अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा पौधारोपण किया जाना सराहनीय प्रयास है। गांधी स्मृति उद्यान पर विभिन्न किस्म के 50 पेड़ लगाए गए। देवनानी ने कहा कि सीवरेज एवं सड़कों के कार्यों गति लाई जाए। शेष रहे प्रगतिरत कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए कार्यों में गति लाए जाए।

पौधरोपण करते देवनानी।
पौधरोपण करते देवनानी।

ट्रेंचिंग ग्राउंड पर किया पौधारोपण
अजमेर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में माखुपूरा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पौधारोपण किया गया। यहां पर वर्षों पुराने कचरे का निस्तारण करते हुए हरियाली विकसित की जा रही है। स्मार्ट सिटी मिशन के सात वर्ष पूर्ण होने पर यहां पर भी 50 विभिन्न किस्मों के पेड़ लगाए गए । अजमेर स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता राजेश मोदी ने बताया कि कचरे के निस्तारण के पश्चात खाली हुई भूमि पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एक्सईएन ओपी ढेंढवाल, स्थानीय पार्षद सोहन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। समारोह के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए लोगों को ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई के बाद निकलने वाली खाद्य के पांच किलोग्राम के कट़्टे वितरित किए गए।

माखुपुरा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर किया पौधरोपण-मोहन ठाड़ा
माखुपुरा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर किया पौधरोपण-मोहन ठाड़ा

छात्राओं ने देखे स्मार्ट सिटी के कार्य
राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केंद्र में स्थापित आईसीसीसी की गतिविधियों की जानकारी ली। छात्राओं को यहां से संचालित कैमरों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके पश्चात उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे नए प्रशासनिक भवन एवं पेटल मैदान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी दी गई।

गांधी स्मृति उद्यान में पौधरोपण।
गांधी स्मृति उद्यान में पौधरोपण।
पौधा भेंट करते अधिकारी।
पौधा भेंट करते अधिकारी।