अजमेर दरगाह का भीतरी इंतजाम देखने वाली केंद्र सरकार की दरगाह कमेटी के नाजिम रिटायर्ड IAS अशफाक हुसैन के पद से इस्तीफे काे लेकर विवाद हाे गया है। अशफाक हुसैन ने 29 नवंबर काे इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार काे कमेटी के सदर और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे अमीन पठान ने बयान दिया कि नाजिम एक महिला कार्मिक काे सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे थे। इसकी शिकायत मंत्रालय काे की गई थी, इसके बाद ही उन्हें इस्तीफा देने काे कहा गया।
लेकिन अशफाक हुसैन का कहना है कि उनके आने के बाद दुकानों और हुजरों के अलॉटमेन्ट काे लेकर मनमानी नहीं हुई, इसलिए बदनाम करने के लिए यह कहानी बनाई गई है। दूसरी ओर, इस्तीफे के विरोध में कार्मिकों का धरना-प्रदर्शन देर शाम समाप्त हाे गया। विवाद उस समय गहरा गया जब सदर अमीन पठान नाजिम के इस्तीफे के विरोध में धरने पर बैठे मौरूसी अमले काे समझाने पहुंचे।
दरगाह नाजिम के इस्तीफे के विरोध में कार्मिकों का धरना शुक्रवार देर शाम समाप्त
उन्होंने अमले और मीडिया काे बताया कि नाजिम के खिलाफ महिला कार्मिक ने संगीन आरोप लगाकर शिकायत दी थी। नाजिम महिला काे सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे थे। महिला की शिकायत के बाद ही उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। हाल ही में नाजिम के इस्तीफे का पता चला ताे शुक्रवार काे मौरूसी अमला आंदोलन पर उतर आया। पठान के मुताबिक हमने नाजिम से बात की थी कि वे खुद छोड़कर चले जाएं, नहीं ताे बात बढ़ेगी और कमेटी की भी बदनामी हाेगी। उन्होंने इस्तीफा भेज दिया था। कमेटी पर यह आरोप लगाए जा रहे थे कि जबर्दस्ती इस्तीफा लिया जा रहा है।
नाजिम काे पता था कि कार्मिक धरना प्रदर्शन की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें समझाया नहीं। इसलिए हमें इस्तीफे के कारणों का खुलासा कर्मचारियों के सामने करना पड़ा। महिला कर्मचारी ने नामजद लिखित शिकायत दी थी, महिला ने यह भी बताया है कि उसने मंत्रालय काे भी इस संबंध में चिट्ठी भेजी थी। मैसेज के स्क्रीन शॉट भी महिला ने शिकायत के साथ दिए हैं। महिला का कहना था कि यदि नाजिम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई ताे वह महिला आयोग में जाएगी। इसलिए नाजिम काे इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।
मनगढ़त कहानी बनाई जा रही है, शिकायत है ताे एक कॉपी मुझे भी दाे
इस मामले में दरगाह नाजिम अशफाक हुसैन का कहना है कि मेरी जानकारी में ऐसी काेई बात नहीं हुई है। पहले भी यह बात उठी थी कि मेरे खिलाफ किसी ने शिकायत दी है, लेकिन क्या शिकायत है, किसने शिकायत दी है। शिकायत दी होती ताे इसकी एक कॉपी मुझे भी दी जाती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह पूरी बनाई हुई कहानी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.