RAS (मैन) एग्जाम-2021 में असफल केंडिडेट्स को मौका:री-टोटलिंग के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई, आज लास्ट डेट

अजमेर3 महीने पहले
RPSC

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों को प्राप्तांको की पुनर्गणना कराने का अवसर है। इसके लिए आज लास्ट डेट है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। रोल नंबर व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर अंकतालिका को देखा जा सकता है।

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 अगस्त 2022 को जारी किया गया था। इस परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थी प्राप्तांको की पुनर्गणना के लिए 2 दिसंबर से आवेदन मांगे गए। 11 दिसंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डैशबोर्ड के अंतर्गत इंस्ट्रक्शन/लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। पुनर्गणना के लिए 25 रुपए प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। ऑफलाइन प्रस्तुत किए गए प्रार्थना-पत्र व शुल्क को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अटल ने बताया कि इस परीक्षा के भर्ती नियम 1999 के नियम 18(1) में उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांकों की पुनर्गणना का ही प्रावधान है। इसमें उत्तर पुस्किाओं के पुनर्मूल्यांकन को अनुमत नहीं किया जाने के कारण पुनर्मूल्यांकन संभव नहीं होगा।

फेक्ट फाइल

  • राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के लिए भर्ती निकाली।
  • 28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
  • प्रारंभिक परीक्षा समस्त जिला मुख्यालय एवं उपखंड स्तर पर 27 अक्टूबर 2021 हुई थी।
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।
  • मुख्य परीक्षा का आयोजन 113 केंद्रों पर किया। करीब 20 हजार केंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे।
  • मुख्य परीक्षा 20 व 21 मार्च 2022 को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय पर हुई थी।
  • करीब 20 हजार में से 18 हजार शामिल हुए। औसत 88 प्रतिशत उपस्थिति रही।
  • श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स भी परिणाम के साथ ही जारी कर वेबसाइट पर अपलोड।