अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने जीजा के हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की 6 महीने से तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपियों से मामले में जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार आरोपी जिला नागौर निवासी अशोक बांता(35) पुत्र मंगाराम और उसका भाई जितेंद्र बांता उर्फ जीतू(35) है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
2 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने उक्त मामले में पूर्व में परिवादी की पत्नी मंजू व साले अशोक की पत्नी संतोष को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अशोक व जितेंद्र का सुराग नहीं मिला था। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
यह है मामला
क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविन्द चारण बताया 24 अक्टूबर 2022 जेएलएन अस्पताल उपचाररत परिवादी इंद्रावड, जिला नागौर हाल नंदम अपार्टमेंट सीकर रोड अजमेर निवासी महेंद्र सिंह (35) पुत्र रामलाल जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि 24 अक्टूबर अपने पृथ्वीराज नगर माकड़वाली रोड स्थित प्लॉट से विनायक कॉम्पलेक्स पंचशील नगर जा रहा था। उसका आरोप था कि उस दौरान अचानक अशोक, संतोष, जितेन्द्र मंजू ने एक होकर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला ससुर मगाराम व सासू उल्लादेवी व रामदेव भंवरिया निवासी बोरुन्दा षड़यंत्र रचकर कराया है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपियों खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक एक राय प्राणघातक हमला घायल करने धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही उसका मेडिकल करवाया गया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.