पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अजमेर नगर निगम के मेयर के चुनाव रविवार काे हाेंगे। मेयर के रूप में भाजपा की ब्रजलता हाड़ा की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, कांग्रेस ने भी द्रौपदी काेली काे मैदान में उतारा है, लेकिन इसे महज औपचारिकता माना जा रहा है।
जिले की किशनगढ़ नगर परिषद, केकड़ी, बिजयनगर और सरवाड़ नगर पालिका के सभापति और अध्यक्षों के चुनाव भी आज ही हाेंगे। साेमवार काे डिप्टी मेयर, उप सभापति, अध्यक्ष के चुनाव हाेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़, नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी और सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को सुबह 10 बजे आरंभ हो जाएगी। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
अजमेर में आंकड़े भाजपा के पक्ष में
नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 80 में से 48 वार्डों में जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के हिस्से महज 18 वार्ड आए हैं। 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं और एक वार्ड में रालाेपा की उम्मीदवार चुनाव जीती है। ऐसे में भाजपा की उम्मीदवार ब्रजलता हाड़ा का मेयर बनना तय माना जा रहा है।
हालांकि कांग्रेस के पक्ष में जाहिरी ताैर पर महज 18 ही पार्षद हैं लेकिन कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रत्याशी द्रौपदी काेली की जीत का दावा किया है। यदि कांग्रेस के पक्ष में सभी निर्दलीय और रालाेपा की पार्षद भी वाेट कर दें ताे भी संख्या 32 ही हाेती है। कांग्रेस अपना मेयर तभी बना सकती है जब भाजपा के 11 पार्षद क्राॅस वाेटिंग करें। मौजूदा परिस्थिति में ऐसा लगभग असंभव लग रहा है।
कल डिप्टी मेयर, उप सभापति, उपाध्यक्ष का चुनाव|नगर निगम के लिए डिप्टी मेयर पद पर साेमवार काे चुनाव हाेंगे। इसके लिए भाजपा में अब तक 6 दावेदार सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के पास भी कई दावेदार हैं। पहला नाम गजेंद्र सिंह रलावता का लिया जा रहा है। लगातार तीन बार पार्षद चुनाव जीतने वाले नाैरत गुर्जर भी दावेदारी कर सकते हैं। डिप्टी मेयर पद पर भी कांग्रेस की उम्मीद जाेड़ताेड़ पर ही टिकी हुई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के उप सभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 8 फरवरी को हाेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हाेगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा हाेंगे। साढ़े 11 बजे तक जांच की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। दाेपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हाेगा।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.