पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जेएलएन में भर्ती काेविड-19 मरीजों के लिए शुक्रवार काे राहतभरी खबर अाई। बीते दस दिनों से खराब चल रही सिटी स्कैन मशीन ठीक हाे गई है। मशीन ने शुक्रवार से काम करना भी शुरू कर दिया। पहले दिन सामान्य मरीजों के साथ काेविड संक्रमित मरीजों की भी एचआर सिटी स्कैन की गई। सिटी स्कैन मशीन खराब हाेने के कारण सबसे अधिक परेशानी काेराेना संक्रमित मरीजों काे हाे रही थी।
कई मरीज अस्पताल के बाहर जाकर जांच करवा रहे थे। बाहर संक्रमित मरीजों से मनमर्जी की राशि डायग्नाेस्टिक सेंटर के संचालक वसूल रहे थे। इस मामले काे लेकर दैनिक भास्कर ने समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत मशीन काे दुरुस्त करवाया। गौरतलब है कि जेएलएन में लगी सिटी स्कैन मशीन अब काफी पुरानी हाे गई है। मशीन में कई पार्ट्स ताे ऐसे लगे हुए हैं, जाे यहां मिलते ही नहीं हैं। इस कारण मशीन खराब हाेने के बाद आसानी से दुरुस्त नहीं हाे सकती। यहां के अधिकारी कई बार चिकित्सा विभाग काे नई मशीन के बारे में लिख चुके हैं लेकिन इस बारे में काेई गंभीर नहीं है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपको कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर सम्मान करें। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजना...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.