16 साल की बेटी घर से लापता:मौसेरे भाई पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप, मां ने कराई FIR

अजमेर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर पुलिस मामले की जांच में जुटी। - Dainik Bhaskar
पुष्कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

अजमेर जिले के पुष्कर से एक 16 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नााबलिग की मां ने मौसेरे भाई पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्यावर खास हाल पुष्कर निवासी महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी दोपहर को घर से लापता हो गई। काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। बाद मे पता चला कि बहन का लड़का पुष्कर आया था, वह उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। उसने फोन पर बेटी से बात भी की थी। अब उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। भाणजा चार पांच लङको के साथ आया जो यहां अन्य स्थान पर रूके थे तथा भांजा घर पर रात रहा। बेटी अपने साथ तीस हजार रुपए नगद, चांदी की पायजेब व एक अंगूठी अपने साथ ले गई। अत: कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई छीतरलाल को सौंपी है।