भारतीय जनता पार्टी शहर -जिला की ओर से 25 जून 1975 के आपातकाल के दौरान बुरे दिनों को याद दिलाते हुए काला दिवस मनाया गया। इस दौरान गांधी भवन पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र को कुचलने की कांग्रेस की घिनौनी साजिश थी। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की।
कार्यक्रम को सांसद भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर दक्षिण अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाड़ा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि इस दौरान जब कोई इन्दिरागांधी के खिलाफ कुछ भी बोलता था तो उसे जेल में बद कर दिया जाता था। उस समय अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई थी। लोग परेशान हो गए थे। यह आपातकाल देश को बचाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस व खुद को बचाने के लिए लगाया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर नीरज जैन, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, धर्मेश जैन, महेन्द्र पाटनी सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.