स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्य की गति स्लो:कलेक्टर से बोले डॉक्टर्स-स्पीड बढ़ाएं, ताकि लोगों को जल्दी मिले सुविधा

अजमेर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर से मुलाकात कर बाहर निकले डॉक्टर्स। - Dainik Bhaskar
कलेक्टर से मुलाकात कर बाहर निकले डॉक्टर्स।

अजमेर के सबसे बडे़ संभाग स्तरीय जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में चले रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्य की गति बढ़ाने की मांग डॉक्टर्स ने कलेक्टर से की है। डॉक्टर्स ने कहा कि कार्य की गति स्लो है और ऐसे में इसकी स्पीड बढ़ाई जाए ताकि लोगों को इनकी सुविधा जल्दी मिल सके। कलेक्टर ने कार्य की गति बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपन वीर बहादुरसिंह ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यो को लेकर रिव्यू बैठक थी। अस्पताल में मेडिकल, आईसीयू, सर्जिकल सहित अन्य यूनिट के निर्माण कार्य चल रहे हैं। यह सभी कार्य कोविड से पहले के है। हमें लगता है कि इन कार्यो की स्पीड कम है और ऐसे में कार्य की स्पीड बढाने व समय पर पूरा करने के लिए कलेक्टर से कहा। कोविड के कारण डिले हुआ था। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि कार्य की गति बढ़ाई जाएगी और इसके लिए स्मार्ट सिटी अधिकारियों काे निर्देशित किया गया है। इसके अलावा वर्ल्ड क्लास यूनिट के लिए सरकार ने सात करोड़ रुपए दिए है। दस दिन में साइड मिल जाएगी। इसके लिए भी आश्वस्त किया है।