पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 9 ग्राम पंचायतों में मतदान शुक्रवार को हुआ। इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। निर्धारित समय सुबह आठ बजे से ही मतदान केन्द्रों पर कतार नजर आई। शाम पांच बजे तक 78.46 प्रतिशत मतदान हुआ और इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शनिवार को उपसरपंच के चुनाव होंगे।
अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 9 ग्राम पंचायतों ग्राम पंचायत सेंदरिया, कायड़, नारेली, घूघरा, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, तबीजी, दौराई व सोमलपुर में 51,785 मतदाता है। 23 जनवरी काे उपसरपंच के लिए मतदान की प्रक्रिया हाेगी। पंचायत मुख्यालयाें पर मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। 9 ग्राम पंचायताें में सरपंच के लिए मैदान में 84 उम्मीदवार हैं। परिणामों की घोषणा देर रात तक होगी।
उप सरपंच के लिए शनिवार 23 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए बैठक का नोटिस सुबह 9 बजे से पूर्व जारी किया जाएगा। उप सरपंच चुनाव की बैठक 10 बजे शुरू हाेगी। नाम निर्देशन पत्र या प्रस्ताव 11 बजे तक पेश किया जा सकेगा। नामाें की जांच साढ़े ग्यारह बजे तक हाेगी। दाेपहर 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्नाें का आवंटन किया जाएगा। मतदान दोपहर 12 बजे से एक बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.