प्रदेश में अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार व दुराचार का माहौल:पूर्व मंत्री अनिता भदेल बोलीं-कांग्रेस का झूठ-फरेब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं

अजमेर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन और जंगलराज के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा गुरुवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर विफलता के आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। विधायक व पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भदेल ने कहा कि चार साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और यहां अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार व दुराचार का माहौल है। काबिना मंत्री कहते है कि राजस्थान में बलात्कार ज्यादा इसलिए होते है कि यहां मर्द रहते हैं। साले मोहम्मद जो कांग्रेस के मंत्री है, उनके बारे में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे लगता है कि पूरी की पूरी कांग्रेस भ्रष्टाचारी व बलात्कारी है। दुराचार उनके जहन में है। राहुल गांधी आते है और भारत जोड़ो यात्रा करते है और दिल्ली में भारत के टुकडे़ होंगे कहने वालों के साथ मंच सांझा करते है, कब तक बेवकूफ बनाएंगे। गुजरात में पूरी तरह क्लीन स्वीप हो गई है कांग्रेस, भाजपा सरकार बनने जा रही है। हिमाचल में भी सरकार बनने जा रही है। यह कांग्रेसियों को कड़ा संदेश है कि झूठ और फरेब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा में शामिल भाजपाई।
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा में शामिल भाजपाई।

इस दौरान भाजपा नेती बी.पी. सारस्वत सहित भाजपाई भी मौजूद रहे। उनका कहना रहा कि कांग्रेस सरकार पिछले 4 सालों से केवल अपनी सरकार बचाने में लगी हुई है। गरीब, मजदूर, किसान, युवा, सरकारी कर्मचारी के साथ ही सभी आमजन की खरी कमाई का पैसा यह सरकार अपने विधायकों को होटलों की मौज और सेर - सपाटा कराने में खर्च कर रही है। जनता ने मन बना लिया है, इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।

पढे़ ये खबर भी...

राजस्थान के मंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक VIDEO:भाजपा बोली- शाले मोहम्मद को कांग्रेस बर्खास्त करे