युवतियों-दोस्तों के साथ अजमेर घूमने आए युवक ने लगाई फांसी:होटल के बाथरूम में नल से लटका, साथियों के पास 11 लाख रुपए मिले

अजमेरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
मृतक-फाइल फोटो
  • कर्ज से बताया जा रहा परेशान, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी पुलिस

​​​​अजमेर में गंज पुलिस थाने के पास होटल रीगल में ठहरे दिल्ली के टूरिस्ट ने बाथरूम में फांसी लगातर सुसाइड कर लिया। मृतक ने कपड़े काे नल से बांधकर फंदा बनाया था। मृतक का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, मृतक के साथ अजमेर घूमने आए दाे युवक व दाे युवतियों काे पुलिस ने जांच के घेरे में लिया है। इनमें से एक मुंबई निवासी युवक के पास साढे़ 9 लाख रुपए कैश व एक युवती के पास डेढ़ लाख रुपए कैश पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार गंज तिराहे पर स्थित होटल रीगल में 28 अप्रैल से शशिकांत उर्फ दीपक (44), उसका साथी मुंबई निवासी सितारा सिंह , अवलजीत सिंह व दाे युवतियां तीन कमरों में ठहरे थे। यह सभी अजमेर और पुष्कर घूमने के लिए स्कॉर्पियों कार में आए थे। शुक्रवार की शाम को शशिकांत उर्फ दीपक का शव बाथरूम के नल से बंधे फंदे में लटका मिला था। मृतक के साथियों की सूचना पर होटल कार्मिकों ने पुलिस काे सूचना दी। मृतक के रिश्तेदार रोहित ने बताया कि कर्जा चल रहा था। कुछ चुकाया भी, लेकिन तनाव में था।

दिल्ली से आए मृतक के परिजन।
दिल्ली से आए मृतक के परिजन।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रामअवतार चौधरी जाप्ते के साथ माैके पर पहुंचे। जांच की। मृतक का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के साथी युवकों व युवतियों की तलाशी ली गई। इनमें से मुंबई निवासी सितारा सिंह के पास साढे़ 9 लाख रुपए कैश। एक युवती के पास डेढ़ लाख रुपए कैश बरामद हुए। इतनी बड़ी राशि के बारे में पुलिस ने पूछताछ की ताे काेई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

दोस्त बोला- कार बेचर मिली थी राशि

सितारा सिंह ने बताया कि वह मृतक शशिकांत का दोस्त है। मुंबई में कार बेचकर उसे यह राशि प्राप्त हुई है। वह शशिकांत और उसके अन्य साथियों के साथ दिल्ली से अजमेर आया है। पुलिस ने मृतक शशिकांत के शव काे मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। वह मूल रूप से नेपाली है। लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। मृतक शादीशुदा है। पुलिस ने परिजन को सूचना की और उनके आने पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।