लेपर्ड के नहीं मिले पगमार्क:पुष्कर घाटी सड़क से खाई में उतरा, पास में ही गौवंश को देखा तक नहीं

अजमेरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर के आस पास लेपर्ड की दहशत बरकरार है। पुष्कर घाटी में एक बार फिर लेपर्ड दिखाई दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। लेकिन ये वीडियो कब का है। इसकी कोई पुष्ठि नहीं हो सकी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया लेकिन कोई पगमार्क नहीं मिले।

वीडियो पुष्कर घाटी का है और सांझी छत के पास का है। इस वीडियो में गौ वंश के साथ लेपर्ड साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो मोबाइल कैमरे से किसी वाहन चालक ने बनाया है। वीडियो में लेपर्ड सड़क पार कर घाटी की खाई में उतरते हुए दिखाई दे रहा है। इसी के पास एक गौ वंश भी खड़ा दिख रहा है। लेकिन लेपर्ड ने गौ वंश पर न तो हमला किया और न ही उसकी ओर देखा। वन विभाग की टीम ने भी मुआयना किया लेकिन जमीन के पथरीली होने के कारण कोई पगमार्क नहीं मिले।

गौरतलब है कि पूर्व में भी आस पास लेपर्ड दिखाई दिया था। इसके अलावा आबादी क्षेत्र में भी लेपर्ड दिखाई देने की बात कही गई। लेकिन वन विभाग ने पुष्टि नहीं की।

पांच बकरियों को बनाया शिकार

रात के समय माकड़वाली गांव में पुष्कर बायपास के पास बाड़े में पांच बकरियों का शिकार किया। इनमें से एक करीब सात माह की बकरी काे जबड़े में दबाकर ले भागा। माना जा रहा है कि यह वही पैंथर है जाे सांझी छत पर नजर आया था। गांव वालों का कहना है कि इससे पूर्व भी पैंथर तीन बार आ चुका है। हर 7-8 दिनाें में गांव में दस्तक देता है। माकड़वाली निवासी जसराज बजाड़ ने बताया कि उसके बाड़े में पैंथर ने पांच बकरियों काे माैत का शिकार बनाया। रात करीब 1.30 पैंथर आया और बाड़े में सभी बकरियों काे मार दिया।

पढे़ ये खबर भी....

अजमेर में दिखे तेंदुए का VIDEO:वाटर पोइंट पर पानी पिया, फिर दीवार पर बैठा और चला गया; डरे हुए है ग्रामीण

घर में बंधी बकरी उठा ले गया लेपर्ड:सुबह अधखाया शव व पगमार्क मिले, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी सूचना

अजमेर में फिर दिखा लेपर्ड VIDEO:भूख और प्यास के कारण भटक रहे, नाग पहाड़ी से सटे एरिया में मूवमेंट