अजमेर के किशनगढ़ में एक विवाहिता ने शुक्रवार दोपहर को अपने पीहर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय परिजन बाहर गए थे। जब परिजन घर लौटे तो विवाहिता फंदे से लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन चल रही थी और इसके कारण वह डिप्रेशन में थी।
परिजन गोपाल ने बताया कि 4 महीने पहले मृतका मोनिका (22) की सांभर निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति से अनबन चल रही थी। तीन महीने तो जैसे-तैसे बिताए, लेकिन एक महीने से मझेला रोड में पीहर में रह रही थी। दो दिन पहले उसके ससुर का फोन आया था। उन्होंने बताया कि लड़का इसे नहीं रखना चाहता है। इस बात को लेकर वह डिप्रेशन में थी।
उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे हम काम पर चले गए और जब दोपहर को लौटे तो देखा कि फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया। उधर सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.