पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
(सादिक अली) जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस काे अजमेर जिले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि मतगणना शुरू हाेने के एक घंटे बाद ही पहली जीत कांग्रेस के हिस्से में आई थी। पंचायत समिति सदस्य बुशरा का परिणाम सबसे पहले घाेषित हुआ था लेकिन मतगणना खत्म हाेते हाेते हार-जीत के बीच झूलती कांग्रेस के हिस्से में बड़ी हार आई है। इस चुनाव में जिला परिषद में कांग्रेस के दाे सदस्य ज्यादा हाेंगे लेकिन सत्ता में रहने के बाद भी हार की प्रमुख वजह भाजपा की एकजुटता और कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर नेतृत्व नहीं हाेना रहा है।
नामांकन प्रक्रिया के दाैरान ही भाजपा ने मनाेवैज्ञानिक रूप से बढ़त ली थी। नामांकन प्रक्रिया के दाैरान जहां भाजपा पूरी तरह रणनीति बनाकर और प्रत्याशियाें की सूची जारी करके सामने आई लेकिन कांग्रेस में नामांकन के आखिरी दिन दाेपहर तक भी अधिकृत सूची जारी नहीं की थी। प्रत्याशियाें काे व्यक्तिगत रूप से जानकारी देकर नामांकन दाखिल कराए गए लेकिन नामांकन के दाैरान काेई बड़ा नेता नजर नहीं आया था। भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं काे जिम्मेदारियां बांट दी थी।
अलग अलग माेर्चाें के पदाधिकारियाें काे भी जिम्मेदारियां दी गई थी लेकिन जिले में कांग्रेस के किसी भी संगठन के पदाधिकारी नियुक्त ही नहीं हुए। न देहात जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई न शहर जिलाध्यक्ष ही बनाया गया। निवर्तमान पदाधिकारी भी जाहिर ताैर पर मूक दर्शक ही बने रहे। हालांकि चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने कमान संभाली थी, लेकिन वे काेराेना संक्रमण की जद में आने के बाद कई दिन अस्पताल में भर्ती रहे। इसका खामियाजा कांग्रेस काे भुगतना पड़ा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.