पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अजमेर नगर निगम में अब तक 60 वार्ड थे, लेकिन परिसीमन के बाद अब 80 वार्ड कर दिए गए है। ऐसे में अस्सी वार्ड के लिए चुनाव होंगे। परिसीमन व लॉटरी ने वार्डों की तस्वीर ही बदल दी है और ऐसे में कईंयों ने चुनाव मैदान से किनारा कर लिया है, वहीं कईं अपनी पत्नी, बच्चों व रिश्तेदारों के लिए टिकट की जुगाड में लग गए है।
गत चुनाव में सामान्य के लिए आरक्षित महापौर का पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है और ऐसे में एससी उम्मीदवार खुद चुनाव लडने बजाय अपनी पत्नी, बेटी व बहु को चुनाव मैदान में उतारने के लिए जुगत लगा रहे है। अजमेर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अस्सी वार्डों में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही बहुमत के लिए जिताउ उम्मीदवार को टिकट देने का मानस बना रही है। इसके लिए दोनों ही दलों में कवायद शुरू हो गई है।
वर्तमान स्थिति
वर्तमान में अजमेर नगर निगम के साठ पार्षदों में से भाजपा के 30, कांग्रेस के 22 व निर्दलीय 8 जीते। सामान्य के लिए आरक्षित होने के कारण भाजपा से धर्मेन्द्र गहलोत महापौर बने। सभी साठ पार्षदों का का कार्यकाल 30 अगस्त 2020 को पूरा हो गया।
जिलेे में पांच जगह पर होंगे चुनाव
अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड के अतिरिक्त नगर परिषद किशनगढ़ के 60 वार्ड, नगर पालिका बिजयनगर के 35, नगर पालिका केकड़ी के 40 और सरवाड़ के 25 वार्ड के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में...
सदस्य के लिए....
अध्यक्ष पद के लिए ....
उपाध्यक्ष पद के लिए...
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.