अजमेर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा वैलेंटाइन डे पर पीड़िता को प्रपोज कर शादी का झांसा दिया गया। बाद में उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने आरोपी युवक और सहित दो अन्य महिलाओं के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के द्वारा की जा रही है।
गंज थाना पुलिस के अनुसार थाने पर उपस्थित होकर एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई की 2 महीने पूर्व किराए पर मकान लेने के लिए उसकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। आरोपी के द्वारा उसे अपने घर लेजाया गया और रूम दिखाया गया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 14 फरवरी 2023 को वैलेंटाइन डे पर आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। बाद में शादी का झांसा देकर जयपुर-अजमेर सहित विभिन्न जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मारपीट करने का आरोप
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 14 मार्च 2023 को आरोपी की गर्लफ्रेंड और एक अन्य महिला के द्वारा उससे झगड़ा किया गया। झगड़े के बाद आरोपी ने उसे मकान से निकाल दिया और उसके साथ उस दिन मारपीट भी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 1 महीने पूर्व आरोपी ने उससे 10 हजार रुपए उधार भी लिए थे। साथ ही उसे धमकियां दी जा रही है कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.