राजस्थान में बढ़ते महिला अत्याचारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की ओर से डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
अजमेर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। हाल ही में अलवर में मूक-बधिर बच्ची के साथ हुई दुर्घटना के तुरंत बाद भीलवाड़ा में भी इसी प्रकार की घटना का होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में अपराधी और कुकृत्य करने वाले लोग बेखौफ हैं उन्हें सरकार से बिल्कुल भय नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहां कि महिला सुरक्षा के विषय में कांग्रेस की सरकार पूर्णतया महिला विरोधी रही है। इसे लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया है और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। महिला मोर्चा ने ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हो और महिला अत्याचारों पर गणित कदम उठाए हैं। अन्यथा महिला मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.