2 लाख से ज्यादा स्टूडेन्ट्स को मिलेगा फायदा:RBSE ने 12वीं केमेस्ट्री प्रैक्टिकल कोर्स में संसोधन कर नए पोइंट जोड़े

अजमेर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
12वीं कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 तक जारी रहेंगी - Dainik Bhaskar
12वीं कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 तक जारी रहेंगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रसायन विज्ञान के प्रायोगिक परीक्षा पाठ्यक्रम में संशोधन किया है। एक नया बिंदु जोड़ने से प्रदेश के करीब 2 लाख विद्यार्थियों को 5 अंकों का फायदा मिल सकता है। संशोधन अभी चल रही प्रायोगिक परीक्षाओं से ही लागू कर दिया गया है। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा का जो पाठयक्रम जारी किया गया था, उसमें यह बिंदु विलोपित था । परीक्षार्थियों को विकल्प नहीं मिल रहा था। बोर्ड को विषय विशेषज्ञों से भी इसमें संशोधन की मांग की जा रही थी।

बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा के समक्ष जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने विद्यार्थी हितों को देखते हुए पाठयक्रम में बिंदु शामिल करने की अनुमति दी । रसायन विज्ञान की व्याख्याता मोनिसा बुशरा ने बताया कि बोर्ड का संशोधित पाठयक्रम आने के बाद विद्यार्थियों को राहत मिली है। विद्यार्थी अब प्रायोगिक परीक्षा सरलतापूर्वक कर सकेंगे।

यह है प्रैक्टिकल अंकों का विभाजन

  • आयतन मितिय विश्लेषण - 10 अंक
  • लवण विश्लेषण 6 अंक
  • क्रियात्मक समूह की पहचान अथवा कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों का विचरन - 4 अंक
  • विषय वस्तु आधारित प्रयोग-5 अंक
  • रिकॉर्ड तथा मौखिक 5 अंक

गत वर्ष 2.31 लाख विद्यार्थी बैठे थे

बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार गत वर्ष की 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए 2 लाख 31 हजार विद्यार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए भी 2 लाख से अधिक विद्यार्थी विज्ञान वर्ग में बैठ रहे हैं। विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान व गणित दोनों ही वैकल्पिक विषय लेने वाले विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान विषय वैकल्पिक विषय लेना अनिवार्य है।

18 तक जारी रहेंगे प्रैक्टिकल

बोर्ड की 12वीं कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 तक जारी रहेंगी। इन दिनों प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं जारी हैं।

यह जोड़ा है बोर्ड ने

वर्ष 2023 परीक्षा पाठ्यक्रम के पृष्ठ रसायन भाग में नया बिंदु जोड़ा गया है।

  • एक द्रव रागी और एक द्रव विरागी सोल बनाना
  • द्रव रागी सोल - स्टार्च, अंड एल्बुमिन और गोंद
  • द्रव विरागी सोल- एल्युमिनियम हाइड्रोक्साइड,
  • फेरिक हाइड्रोक्साइड और आर्सेनियस सल्फाइड पायसी करण कर्मों की विभिन्न तेलों के पायसों के स्थायीकरण में भूमिका का अध्ययन

5 अंकों का फायदा

बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 12वीं रसायन विज्ञान का प्रैक्टिकल कुल 30 अंकों का है। इसमें से 5 अंक रिकॉर्ड व मौखिक के हैं। शेष 25 अंकों के प्रैक्टिकल में से 5 अंकों का यह पार्ट होगा। इससे परीक्षार्थी को 5 अंकों का फायदा मिल सकता है।

पढे़ें ये खबर भी...

बैंक में नकली सोना देकर लिया 2 करोड़ का लोन:एक नहीं 8 लोगों के गोल्ड लोन में घपला, गोल्ड वैल्युअर की भूमिका घेरे में

अजमेर के बैंक ऑफ इंडिया में गोल्ड लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां नकली सोना गिरवी रखकर कईं लोगों ने करीब 2 करोड़ रुपए का लोन ले लिया गया। घटना अजय नगर स्थित ब्रांच की है। आखिर बैंक की जांच में सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक में रखे हर गहने की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग लोगों से मिला करीब 2 करोड़ का सोना नकली निकला है। घटना का पता चलते ही बैंक मैनेजमेंट ने गोल्ड की जांच कर कीमत बताने वाले को हटा दिया। फिर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अब तक पुलिस में भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक)