RAS (प्री) -2021 का 24 दिन में रिजल्ट:RPSC ने जारी किए कट ऑफ मार्क्स; 27 अक्टूबर को एग्जाम में 49% रही उपस्थिति

अजमेर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा- 2021 का रिजल्ट परीक्षा के 24 दिन बाद ही शुक्रवार शाम को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। RPSC की ओर से विभिन्न वर्गों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

आयोग द्वारा आरएएस प्री- 2021 परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों और उपखंड स्तर पर किया गया था। इसमें 49.37 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में छह लाख से ज्यादा ने आवेदन किए, लेकिन परीक्षा में 3 लाख 20 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल हुए।

अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

यहां देखे कट ऑफ मार्क्स...