भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ खरवा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने अर्द्ध नग्न होकर नारेबाजी भी की। तीन साल पहले राहुल गांधी ने कर्जा माफ करने की घोषणा की और अब फिर जनता को भ्रमित करने के लिए आए। आगामी 15 दिसम्बर को जन आक्रोश रैली निकालकर कलेक्टर का घैराव किया जाएगा।
रविवार को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल बुला के नेतृत्व में अर्धनग्न होकर कांग्रेस सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बढ़ रहे भ्रष्टाचार, बिजली दरों में बढोतरी, पानी की किल्लत, बेरोजगारी भत्ता नहीं देने आदि को लेकर रोष जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरदेव सिंह आदि कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन से पूर्व खरवा मंडल किसान मोर्चा के तत्वाधान में तेजा चौक पर सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.