PHOTOS में पुष्कर फेयर, देशी ड्रेस में दिखे विदेशी मेहमान:रात को कल्चरल प्रोग्राम में झूमे, घोडे़-ऊंट नहीं होने से दिखे मायूस

अजमेर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर फेयर में रात को मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस। - Dainik Bhaskar
पुष्कर फेयर में रात को मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस।

अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर फेमस पुष्कर फेयर का रंग जम गया है। पुष्कर में चहुंओर रौनक नजर आ रही है। आकर्षक सजावट भी की गई है। यहां पहुंचे देशी-विदेशी ट्यूरिष्ट राजस्थानी रंग में नजर आ रहे हैं। महिला ट्यूरिष्ठ शृंगार कर ऊंटों पर बैठी, वहीं अन्य लोगों ने भी राजस्थानी ड्रेस पहनकर फोटो खिंचवाए। इस बार पशु मेला नहीं भरने से देशी-विदेशी ट्यूरिष्ट को ऊंट-घोड़ों की कमी खली और मायूस नजर आए। वहीं रात को मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस में गीतों व नृत्यों पर जमकर झूमे।

पुष्कर के बाजारों में देशी-विदेशी ट्यूरिष्ट के साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिला-पुरुषों व बच्चों की भीड़ दिखी। यहां लगी दुकानों पर जमकर खरीददारी की। पुष्कर के विश्वप्रसिद्ध ब्रह्मामंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शनों के लिए कतार लगी रही। पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। रेतीले धोरों पर पर्यटकों ने केमल सफारी का आनन्द लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण कर इसकी शुरूआत की। साथ ही सवा लाख दीपकों से पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान किया।

फोटोज में देखें पुष्कर फेयर के नजारे....

पुष्कर फेयर में पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थानी ड्रेस पहनकर इठलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने यहां फोटो भी खिचवाए।
पुष्कर फेयर में पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थानी ड्रेस पहनकर इठलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने यहां फोटो भी खिचवाए।
चरी नृत्य की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। मेला मेदान स्टेज पर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
चरी नृत्य की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। मेला मेदान स्टेज पर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
रेतीले धोरों पर केमल सफारी का आनन्द लेने के साथ एक विदेशी बालिका ने राजस्थानी ड्रेस पहनी।
रेतीले धोरों पर केमल सफारी का आनन्द लेने के साथ एक विदेशी बालिका ने राजस्थानी ड्रेस पहनी।
विदेशी महिला पर्यटक ने राजस्थानी संस्कृति का शृंगार किया। यहां सजे धजे ऊंट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए।
विदेशी महिला पर्यटक ने राजस्थानी संस्कृति का शृंगार किया। यहां सजे धजे ऊंट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए।
मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। इनकी प्रस्तुति पर देशी विदेशी ट्यूरिष्ट झूमने पर मजबूर हो गए।
मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। इनकी प्रस्तुति पर देशी विदेशी ट्यूरिष्ट झूमने पर मजबूर हो गए।
पुष्कर सरोवर के घाटों पर डूबकी लगाकर पुण्य कमाने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ देखी गई।
पुष्कर सरोवर के घाटों पर डूबकी लगाकर पुण्य कमाने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ देखी गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।
पुष्कर सरोवर के घाटों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवा लाख दीपकों से दीपदान किया।
पुष्कर सरोवर के घाटों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवा लाख दीपकों से दीपदान किया।
अयोध्या की तर्ज पर सवा लाख दीपकों से पुष्कर के 52 घाटों पर दीपदान किया गया।
अयोध्या की तर्ज पर सवा लाख दीपकों से पुष्कर के 52 घाटों पर दीपदान किया गया।
पुष्कर के बाजारों में भीड़ देखी गई। यहां लगी दुकानों व स्टालों पर खरीदारी भी की।
पुष्कर के बाजारों में भीड़ देखी गई। यहां लगी दुकानों व स्टालों पर खरीदारी भी की।

कल से यह कार्यक्रम होंगे...

  • गुरुवार 3 नवम्बर को सुबह 8 बजे से वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट, सुबह 10 बजे मेला ग्राउण्ड पर कबड्डी मैच लोकल और विदेशी खिलाड़ियों में, सुबह 11 बजे मेला ग्राउण्ड पर पतंग प्रतियोगिता, दोपहर एक बजे मेला ग्राण्ड पर इन्टर पंचायत समिति ग्रामीण खेल रस्साकशी, वॉलीबॉल एवं कबड्डी तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नोर्थ जोन द्वारा होगा।
  • शुक्रवार 4 नवम्बर को सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक, सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट, सुबह 8.30 बजे गुरुद्वारा से मेला ग्राउण्ड तक स्पि्रचुअल वॉक, दोपहर एक बजे मेला ग्राउण्ड पर इन्टर पंचायत समिति ग्रामीण खेल, सायं 4 बजे शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हैण्डीक्राप्ट बाजार का शुभारंभ, सायं 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती, सायं 6 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर लोकल आर्टिस्ट द्वारा वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल और सायं 7 बजे जयपुर घाट पर भजन संध्या, पुष्कर सरोवर पर दीपदान और महा आरती, मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कबीर यात्रा और कबीर कैफे लाइव कन्सर्ट होगा।
  • शनिवार 5 नवम्बर को सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, सुबह 9 बजे मेला ग्राउण्ड पर लगान स्टाइल क्रिकेट मैच, सुबह 11 से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैंडीक्राप्ट बाजार,सुबह 11 बजे मेला ग्राउण्ड पर मूंछ प्रतियोगिता, सुबह 11.30 बजे मेला ग्राउण्ड पर पगड़ी और तिलक प्रतियोगिता विदेशी पर्यटकों द्वारा, दोपहर एक बजे मेला ग्राउण्ड इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिता फाइनल, सायं 6 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट द्वारा एवं पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड पर कल्चरल परफॉर्मेंस गुलाबों सपेरा ग्रुप द्वारा होगा।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों का बोर्ड मेला मैदान के बाहर लगाया गया है।

  • रविवार 6 नवम्बर को सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक, सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, सुबह 10.30 बजे मेला ग्राउण्ड पर मटका रेस महिलाओं द्वारा, सुबह 11 बजे से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार, सुबह 11.30 बजे से मेला ग्राउण्ड पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता महिलाओं द्वारा, सायं 4 से 7 बजे वाटर वर्क पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट प्रतियोगिता, सायं 6 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट द्वारा एवं पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर बेस्ट ऑफ राजस्थान के तहत विविध राजस्थानी नृत्यों व कलाओं के आयोजन होंगे।
  • सोमवार 7 नवम्बर को सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, रात 10.30 बजे मेला ग्राउण्ड पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सुबह 11 से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार, सायं 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती, सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड पर बॉलीवुड नाइट एवं आतिशबाजी होगी।
  • मंगलवार 8 नवम्बर को सुबह 8 बजे वाटर वर्क पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, सुबह 9 बजे मेला ग्राउण्ड पर समापन समारोह के तहत मेगा कल्चरल इवेंट,पुरस्कार वितरण, ग्रुप डांस, कला जत्था, जेल और पुलिस बैण्ड, मटका रेस, बोरी रेस, स्पून रेस, टग ऑफ वार आदि के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह 11 से 8 बजे तक शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हैण्डीक्राप्ट बाजार लगेगा एवं सायं 6 बजे पुष्कर घाट पर महा आरती होंगी।

सवा लाख दीपकों से पुष्कर के घाटों पर महाआरती, VIDEO:अयोध्या की तर्ज पर दीये जलाए गए, पहली बार सीएम ने की मेले की शुरुआत